व्यापार

आईफोन और एंड्रॉयड पर कैसे शुरू करें WhatsApp का कॉल, जाने

Subhi
26 Oct 2022 5:56 AM GMT
आईफोन और एंड्रॉयड पर कैसे शुरू करें WhatsApp का कॉल, जाने
x

वॉट्सऐप यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर जोड़ता रहता है। मैसेजेस के अलावा, मेटा का इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म आपको वॉयस और वीडियो कॉल करने की भी अनुमति देता है। बता दें कि वॉट्सऐप ने हाल ही में अपने वॉयस और वीडियो कॉलिंग फीचर- कॉल लिंक के लिए एक नया अपडेट रोल आउट किया है। कॉल लिंक फीचर वर्तमान में iOS और एंड्रॉयड दोनों डिवाइस पर वॉट्सऐप के कॉल टैब पर उपलब्ध है।

कॉल लिंक फीचर कैसे करता है काम

वॉट्सऐप कॉल लिंक फीचर आपको अपने कॉन्टेक्ट्स के साथ वॉयस या वीडियो कॉल लिंक बनाने और साझा करने की अनुमति देता है। लिंक खोलने के बाद यह आपके कॉन्टेक्ट्स को सक्रिय वॉयस या वीडियो कॉल से सीधे जोड़ देगा। आप कॉल लिंक को किसी व्यक्ति या वॉट्सऐप ग्रुप में साझा कर सकते हैं। यूजर लिंक को कॉपी भी कर सकते हैं और इसे अन्य प्लेटफॉर्म पर साझा भी कर सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप अपने मोबाइल फोन पर वॉट्सऐप वॉयस या वीडियो कॉल लिंक कैसे बनाकर साझा कर सकते हैं।

Android और iOS उपकरणों पर WhatsApp कॉल लिंक

सबसे पहले अपने Android या iOS डिवाइस पर WhatsApp खोलें।

यहां अपना कॉल टाइप चुनें, बता दें कि इसमें आपको वीडियो या वॉइस कॉल का विकल्प मिलता है।

इसके बाद शेयर लिंक या कॉपी लिंक बटन दबाएं।

इसलिंक को आप वॉट्सऐप चैट, ग्रुप या किसी अन्य ऐप पर भेज सकते हैं।

हर बार जब आप कॉल लिंक बनाते हैं, तो URL 22 कैरेक्टर्स के साथ भिन्न होता है ताकि कोई भी आपके कॉल लिंक का अनुमान न लगा सके।अगर आप अपने द्वारा बनाए गए लिंक को खो देते हैं या भूल जाते हैं, तो दूसरा लिंक बनाना आसान है। बता दें कि ये लिंक 90 दिनों के लिए वैलिड होते हैं। इसमें आप उन यूजर्स को ब्लॉक कर सकते हैं जिन्हें आप अपना कॉल लिंक नहीं देना चाहते हैं और अगर आप इसे फिर से उपयोग करने की योजना बना रहे हैं तो अपने लिंक को सहेज सकते हैं।


Next Story