व्यापार
लॉन्च हुआ ऑनर X20 SE, मिलेगा 64 मेगापिक्सल कैमरा और 4000mAh बैटरी!
Shubhra Nandy
30 Jun 2021 11:17 AM IST

x
ऑनर ने मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Honor X20 SE लॉन्च कर दिया है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| ऑनर ने मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Honor X20 SE लॉन्च कर दिया है। यह फोन दो वेरियंट- 6जीबी रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज और 8जीबी रैम+128 इंटरनल स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। चीन में लॉन्च हुए इस फोन के 6जीबी रैम वेरियंट की कीमत 1799 युआन (करीब 20,600 रुपये) और 8जीबी रैम वेरियंट की कीमत 1999 युआन (करीब 23 हजार रुपये) है। चीन में इस फोन की सेल 9 जुलाई से शुरू होगी।
ऑनर X20 SE के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर
फोन में 1080x2400 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.6 इंच का फुल एचडी+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 94.2 प्रतिशत है। फोन का डिस्प्ले पंच-होल डिजाइन के साथ आता है। 8जीबी तक की रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 चिपसेट दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है।
साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन को पावर देने के लिए इसमें 4000mAh की बैटरी लगी है, जो 22.5 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें तो यह फोन ऐंड्रॉयड 11 पर बेस्ड Magic UI 4.0 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में कंपनी ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यूएसबी 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन ऑफर कर रही है।
Next Story





