
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| होंडा भारत में जल्द अपनी नई मोटरसाइकिल CB1000R को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जिसका हाल ही में कंपनी ने नया टीजर वीडियो जारी कर दिया है। बता दें, इस बाइक को कंपनी 10 नवंबर को पेश करेगी। हालांकि टीजर में मोटरसाइकिल की कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन डिज़ाइन में यह बाइक वर्तमान मॉडल की तुलना में जरूर अलग दिखाई दे रही है।
डिजाइन में क्या होगा खास: नए मॉडल में दोबारा से डिजाइन की गई हेडलाइट होगी। जो MV Agusta Brutale से प्रेरित होकर तैयार की गई हैं। इसके साथ ही इसमें हाउसिंग पर एलईडी स्ट्रिप और ब्रुटेल पर पाए जाने वाले अंडाकार डिजाइन की तुलना में अधिक गोलाकार हैंडलैम्प दिए गए हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो इसमें नियो रेट्रो नेक्ड लुक को बरकरार रखा गया है।
इंजन में नहीं होगा कोई बदलाव: इंजन विकल्प की बात करें तो इस बाइक में 998 सीसी का 4-सिलेंडर युक्त इंजन दिया जाएगा। जो पुराने मॉडल में 10500 आरपीएम पर 145.48 PS की पावर और 8282 आरपीएम पर 104 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। जानकारी के लिए बता दें, यह इंजन पहले से ही बीएस6 कंम्प्लाइंट है। तो इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
कीमत और लांंचिंग पर क्या है रिपोर्ट: भारत में इस बाइक को 2021 की पहली छमाही के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। वहीं कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 15 लाख से 16 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच होने की उम्मीद है।
जानकारी के लिए बता दें, होंडा ने हाल ही में नई Hornet 2.0 और H'ness CB350 को भारत में लॉन्च किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी भारत के लिए एक एडवेंचर बाइक पर भी काम कर रही है। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं की गई है।





