व्यापार

होंडा मोटरसाइकिल ने सीबीआर 650आर के नया वर्जन को भारत में किया लॉन्च

Ritisha Jaiswal
26 Jan 2022 8:21 AM GMT
होंडा मोटरसाइकिल ने सीबीआर 650आर के नया वर्जन को भारत में किया लॉन्च
x
होंडा मोटरसाइकल ने सीबीआर 650आर के नया वर्जन को भारत में लॉन्च कर दिया है

होंडा मोटरसाइकल ने सीबीआर 650आर के नया वर्जन को भारत में लॉन्च कर दिया है। सीबीआर 650आर भारत में CKD (कम्प्लीटली नॉक्ड डाउन) रूट से आती है और 2022 CBR650R को नए ऑरेंज हाइलाइट्स (मैट गनपाउडर ब्लैक मैटेलिक कलर के साथ) और नए स्पोर्टी ग्राफिक्स (ग्रैंड प्रिक्स रेड कलर के साथ) में पेश किया गया है। एचएमएसआई के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेसिडेंट और सीईओ अत्सुशी ओगाता ने कहा, ''सीबीआर 650आर का शक्तिशाली इंजन 'एड्रेनालाईन रश और आरआर मशीनों' के स्पोर्टी पर्फोर्मेंस को दिखाता है। नई सीबीआर 650आर के साथ ग्राहक मिडल वेट वाली इस मोटरसाइकिल पर असली रोमांच का आनंद ले सकेंगे।''

इंजन
2022 CBR650R में नई 2022 CBR650R मोटरसाइकिल में 649cc, DOHC 16-वॉल्व का इंजन मिलता है। यह इंजन 12,000 rpm पर 64 kw का पावर और 8,500 rpm पर 57.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
डिजाइन
2022 सीबीआर650आर को दो नए कलर वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें ओरेंज हाईलाइट्स (मैट गनपाउडर ब्लैक मैटेलिक कलर) और नए स्पोर्टी ग्राफिक्स (ग्रांड प्रिक्स रेड कलर के साथ) शामिल है। इसके स्टिकर और ग्राफिक्स में भी बदलाव किए गए है। रेड ऑप्शन में अब पहले के व्हाइट की तुलना में इसके साइड फेयरिंग पर काले हाइलाइट्स हैं, जबकि ब्लैक ऑप्शन में कुछ साफ-सुथरे विपरीत ऑरेंज हाइलाइट्स मिले हैं।
कीमत और बुकिंग
कंपनी ने सीबीआर 650आर के लिए गुरुग्राम (हरियाणा), मुंबई (महाराष्ट्र), बेंगलुरु (कर्नाटक), इंदौर (मध्य प्रदेश), कोच्चि (केरल), हैदराबाद (तेलंगाना) और चेन्नई (तमिलनाडु) के अपने डीलरशिप केंद्रों पर बुकिंग शुरू कर दी है। सीबीआर 650आर की बुकिंग कंपनी के बिगविंग टॉपलाइन शोरूम के जरिये की जा सकती है। दिल्ली में इसकी शोरूम कीमत 9.35 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।


Next Story