व्यापार

होंडा एक्टिवा का जलवा: एक महीने में 94 हजार लोगों ने खरीदा, 70 हजार से कम है इसकी कीमत

Admin2
24 July 2021 9:36 AM GMT
होंडा एक्टिवा का जलवा: एक महीने में 94 हजार लोगों ने खरीदा, 70 हजार से कम है इसकी कीमत
x

भारत के टू-व्हीलर मार्केट में जितनी डिमांड बाइक्स की है, उतनी ही स्कूटर्स की भी देखी गई है। आरामदायक सफर के साथ यह दिखने में भी स्टाइलिश होते हैं। साथ ही महिलाएं भी स्कूटर चलाने में ज्यादा सहज महसूस करती हैं। यहां हम आपको जून महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाले 5 स्कूटर्स के बारे में बता रहे हैं। अगर आप भी एक नया स्कूटर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो इससे आपको सही फैसला लेने में मदद मिलेगी।

होंडा एक्टिवा (Honda Activa) सिर्फ जून में ही नहीं, बल्कि हर महीने सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहता है। जून में इसकी 94,274 यूनिट्स खरीदी गई हैं। हालांकि पिछले साल जून में इसकी 1,21,668 यूनिट्स बिकी थी। इस तरह सालान दर से बिक्री में 22.52 फीसदी की गिरावट हुई है। इसके बावजूद यह पहले पायदान पर मौजूद है। बता दें कि Activa 6G की कीमत 69,080 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है।

सुजुकी एक्सेस की जून महीने में 31,399 यूनिट्स खरीदी गई हैं। पिछले साल के मुकाबले स्कूटर ने 102.05 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है। जून 2020 में इसकी सिर्फ 15,540 यूनिट्स बिकी थीं। लिस्ट में चौथे और पांचवें पायदान पर Honda Dio और Hero Pleasure आते हैं। इन दोनों स्कूटर्स की जून 2021 में क्रमश: 18,983 यूनिट्स और 17,937 यूनिट्स खरीदी गई हैं।

Next Story