व्यापार

हाई प्रोफाइल केस: बैंक के पूर्व बड़े अधिकारी ने ली 2026 करोड़ की घूस, घर में मिला नोटों का अंबार, मिली ये सजा

jantaserishta.com
31 Jan 2021 1:35 PM IST
हाई प्रोफाइल केस: बैंक के पूर्व बड़े अधिकारी ने ली 2026 करोड़ की घूस, घर में मिला नोटों का अंबार, मिली ये सजा
x
कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया था.

चीन ने एक हाई प्रोफाइल केस में बैंक के पूर्व शीर्ष अधिकारी को मौत की सजा दे दी है. 58 साल के शख्स लाई शाओमिन कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य भी रहे थे. उन पर आरोप था कि सीनियर बैंकिंग रेग्यूलेटर के रूप में काम करने के दौरान उन्होंने 2026 करोड़ रुपये घूस के तौर पर लिए. कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया था.

People's Daily की रिपोर्ट के मुताबिक, लाई शाओमिन को कोर्ट ने 5 जनवरी को मौत की सजा सुनाई थी. शुक्रवार को उन्हें मौत दे दी गई. यह साफ नहीं है कि फांसी या फिर किस तरीके से पूर्व बैंक अधिकारी को सजा दी गई.
पूर्व बैंक अधिकारी पर यह भी आरोप लगाया गया था कि उन्होंने सीक्रेट तरीके से दूसरा परिवार शुरू किया था. अपने मूल परिवार से अलग वे एक महिला के संग लंबे वक्त से पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे. सीक्रेट फैमिली के साथ उनका एक बच्चा भी था.
लाई शाओमिन ने घूस के रूप में 2026 करोड़ रुपये 2008 से 2018 के बीच लिए. शाओमिन China Huarong Asset Management Co के चेयरमैन भी हुआ करते थे. 5 जनवरी को तिआनजिन के सेकंडरी इंटरमीडियट पीपल्स कोर्ट में उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी.
शाओमिन को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसले का रिव्यू भी किया था. फैसले के रिव्यू के दौरान यह पाया गया कि शाओमिन ने समाज को जितना नुकसान पहुंचाया है, वह उनके अच्छे कामों पर काफी भारी पड़ता है. इसी वजह से उनकी मौत की सजा बरकरार रखी गई थी.
इससे पहले शाओमिन का एक वीडियो भी प्रसारित किया गया था जिसमें वे अपना गुनाह कबूलते नजर आते हैं. सरकारी टीवी चैनल पर यह भी दिखाया गया था कि शाओमिन के बीजिंग स्थिति एक अपार्टमेंट के कई हिस्से कैश से भरे हुए मिले थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story