
x
नई दिल्ली: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट (Gold-Silver Price Crash) आई है और लगातार तूफानी तेजी से भाग रही इन कीमती धातुओं के दाम शुक्रवार को खुलते ही क्रैश हो गए. सबसे बड़ी गिरावट चांदी की कीमत (Silver Price Crash) आई है और MCX पर इसका वायदा भाव करीब 24000 रुपये तक टूट गया है. न सिर्फ चांदी, बल्कि सोने का भाव भी टूटा (Gold Rate Fall) है और ये खुलते ही 8000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है.
सबसे पहले बात करते हैं, चांदी की कीमतों में आई गिरावट के बारे में तो बीते कारोबारी दिन गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर Silver Price रॉकेट की रफ्तार से भागा था और इतिहास में पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार निकल गई थी. हालांकि, कारोबार के अंत में ये 3,99,893 प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था और शुक्रवार को जब एमसीएक्स में कारोबार की शुरुआत हुई, तो 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव 23,993 रुपये टूटकर 3,75,900 रुपये पर आ गया.
वहीं दूसरी ओर गुरुवार को चांदी की कीमत ने जो नया लाइफ टाइम हाई लेवल बनाया था, उसकी तुलना में तो बहुत बड़ी एक दिनी गिरावट देखने को मिली है. जी हां, Silver High 4,20,048 प्रति किलोग्राम था और यहां से एक ही दिन में ये 44,148 रुपये तक सस्ती हो गई है.
चांदी के बाद बात करें, सोने की कीमतों में आई गिरावट के बारे में, तो ये भी एमसीएक्स पर क्रैश (Gold Rate Crash) नजर आया. बीते कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी की तरह से ही ये भी जोरदार तेजी लेते हुए भागा और नया ऑल टाइम हाई लेवल छूने के बाद अंत में 1,83,962 रुपये के लेवल पर क्लोज हुआ था, लेकिन शुक्रवार को जब 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला गोल्ड ओपन हुआ, तो एक झटके में 8,862 रुपये की गिरावट के साथ सस्ता होकर 1,75,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर आ गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





