व्यापार

Hero Xtreme160R बाइक को खरीदना हुआ महंगा, बढ़ी बाइक की कीमत

Subhi
10 July 2022 3:38 AM GMT
Hero Xtreme160R बाइक को खरीदना हुआ महंगा, बढ़ी बाइक की कीमत
x
ये एक स्ट्रीट बाइक है। कंपनी ने इस बाइक की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। इस बाइक की भारतीय बाजार में कीमत 1,17,148 रूपये है। वहीं ये बाइक कुल 4 वेरिएंट और 5 कलर में उपलब्ध है।

ये एक स्ट्रीट बाइक है। कंपनी ने इस बाइक की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। इस बाइक की भारतीय बाजार में कीमत 1,17,148 रूपये है। वहीं ये बाइक कुल 4 वेरिएंट और 5 कलर में उपलब्ध है। Hero MotoCorp ने कीमत बढ़ाने का डिसीजन बढ़ती इनपुट के कारण से लिया है। इसी कारण कंपनी को इसकी कीमत बढ़ानी पड़ी। इसके साथ ही इस बाइक की टक्कर कई दोपहिया वाहन से होती है। जिसमें Xtreme की एक श्रृंखला शामिल है ।

Hero Xtreme 160R में बेहतरीन Engine मिलता है

इस बाइक में 163cc का BS6 इंजन है जो 15 bhp की पावर और 14 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ ही इसमें फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक के साथ Hero Xtreme 160R एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आता है। इस बाइक का वजन 138.5 किलोग्राम है और इसमें ईंधन टैंक की क्षमता 12 लीटर है। भारतीय बाजार में ये बाइक 150-160cc स्पोर्टी कम्यूटर सेगमेंट में हीरो की सबसे नई एंट्री है।

Xtreme 160R बाइक के फीचर्स है बेहतरीन

Xtreme 160R बाइक की फीचर्स लिस्ट काफी लंबी है इसमें फुल-एलईडी लाइटिंग, टर्न सिग्नल और टेल लैंप शामिल हैं। इसमें साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ स्विच के साथ हैजर्ड स्विच भी मिलता है। इसके साथ ही ये पूरे डिजिटल डिस्प्ले से लैस है। कंपनी ने इसको कुल दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। ब्रेकिंग हार्डवेयर के मामले में ये बाइक काफी अलग हैं। ये बाइक 37mm टेलीस्कोपिक फोर्क्स पर चलती है जो शोआ से ली गई है और पीछे की तरफ एक मोनोशॉक है।

भारतीय बाजार में Xtreme 160R की किस्से है टक्कर

भारतीय बाजार में इस बाइक की टक्कर Suzuki Gixxer, TVS Apache RTR 160 4V, Yamaha FZ S V3 और Bajaj Pulsar NS160 से है।

Renault India 8 से 14 जुलाई तक सर्विस कैंप का आयोजन कर रही है।

Renault India ने शुरू किया मानसून सर्विस कैंप बंपर ऑफर्स की हुई बौछार, जानें डिटेल्स


Next Story