व्यापार

HDFC सिक्योरिटीज इन 5 स्मॉलकैप स्टॉक्स पर है बुलिश

Admin Delhi 1
2 Dec 2022 12:05 PM GMT
HDFC सिक्योरिटीज इन 5 स्मॉलकैप स्टॉक्स पर है बुलिश
x

मुंबई: अच्छे ग्लोबल संकतों, एफआईआई की खरीदारी, कच्चे तेल और कमोडिटी की कीमतों में नरमी जैसे पॉजिटिव संकेतों के चलते सेंसेक्स-निफ्टी पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से नई ऊचाइयां नाप रहे हैं। कल के कारोबार में Sensex 180 अंकों से ज्यादा की उछाल के साथ 63,284 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 अंकों से ज्यादा तेजी लेकर 18812 के स्तर पर बंद हुआ था। कल छोटे-मझोले शेयरों में तेजी रही थी। Nifty Midcap 100 index कल 0.7 फीसदी बढ़त लेकर बंद हुआ था। वहीं, Smallcap 100 index 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। हालांकि आज के कारोबार में मुनाफा वसूली देखने को मिल रही है।

बता दें कि अब तक की तेजी के बावजूद मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स अभी भी अपने रिकॉर्ड हाई से 4-5 फीसदी नीचे हैं। ऐसे में हम आपके लिए HDFC Securities के सुझाए 5 स्मॉलकैप स्टॉक दे रहे है जिनमें अगले 2-3 तिमाहियों में जोरदार कमाई हो सकती है।

Lumax Auto Technologies: इस स्टॉक में 262-267 रुपए के रेंज में पहली खरीदारी करें। किसी गिरावट में 230-235 रुपए के आसपास आने पर और खरीदारी करें। अगली 2-3 तिमाहियों में ये शेयर हमें 312 रुपए तक जाता नजर आ सकता है।

Marksans Pharmaceuticals: इस स्टॉक में 56-57 रुपए के रेंज में पहली खरीदारी करें। किसी गिरावट में 50 रुपए के आसपास आने पर और खरीदारी करें। अगली 2 तिमाहियों में ये शेयर हमें 66.6 रुपए तक जाता नजर आ सकता है।

PDS: इस स्टॉक में 345-362 रुपए के रेंज में पहली खरीदारी करें। किसी गिरावट में 307-313 रुपए के आसपास आने पर और खरीदारी करें। अगली 2-3 तिमाहियों में ये शेयर हमें 417 रुपए तक जाता नजर आ सकता है।

Mishra Dhatu Nigam: इस स्टॉक में 235-239 रुपए के रेंज में पहली खरीदारी करें। किसी गिरावट में 211-215 रुपए के आसपास आने पर और खरीदारी करें। अगली 2 तिमाहियों में ये शेयर हमें 281 रुपए तक जाता नजर आ सकता है।

Devyani International: इस स्टॉक में 184-188 रुपए के रेंज में पहली खरीदारी करें। किसी गिरावट में 164-168 रुपए के आसपास आने पर और खरीदारी करें। अगली 2-3 तिमाहियों में ये शेयर हमें 220 रुपए तक जाता नजर आ सकता है।

डिस्क्लेमर: 'जनता से रिश्ता' पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को 'जनता से रिश्ता' की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Next Story