व्यापार
एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 6.7 प्रतिशत बढ़कर 17,616 करोड़ रुपए पर
jantaserishta.com
19 April 2025 5:00 PM IST

x
मुंबई: देश के सबसे बड़े निजी ऋणदाता एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में एकल आधार पर 17,616 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ है। इसमें वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही के मुकाबले 6.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
बैंक ने शनिवार को वित्तीय परिणामों की घोषणा की। उसने बताया कि परिचालन लाभ में 9.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और यह 26,537 करोड़ रुपए रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 29,274 करोड़ रुपए था। बैंक का सकल नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (एनपीए) अनुपात 31 दिसंबर 2024 के 1.42 प्रतिशत की तुलना में घटकर 31 मार्च 2025 को 1.33 प्रतिशत हो गया। बैंक का शुद्ध एनपीए अनुपात एक साल पहले के 0.33 प्रतिशत से बढ़कर 31 मार्च 2025 को 0.43 प्रतिशत हो गया।
बैंक का सकल एनपीए 31 मार्च 2025 को 35,222.64 करोड़ रुपए रहा, जबकि 31 दिसंबर 2024 को यह 36,018.58 करोड़ रुपए और 31 मार्च 2024 को 31,173.32 करोड़ रुपए था। एचडीएफसी बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) बढ़कर 32,066 करोड़ रुपए हो गई, जो सालाना आधार पर 10.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।
एचडीएफसी बैंक के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 22 रुपए प्रति शेयर का लाभांश घोषित किया है। लाभांश के लिए रिकॉर्ड तिथि 27 जून है। जनवरी-मार्च 2025 तिमाही के लिए बैंक की औसत जमाराशि 25,280 अरब रुपए थी, जो जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के 21,836 अरब रुपए से 15.8 प्रतिशत अधिक है।
इस दौरान, बैंक की औसत सीएएसए जमाराशि 7,844 अरब रुपए से 5.7 प्रतिशत बढ़कर 8,289 अरब रुपए पर पहुंच गई। बैंक ने बताया कि 31 मार्च 2025 को 4,150 शहरों/कस्बों में उसकी 9,455 शाखाएं और 21,139 एटीएम थे। वहीं, एक साल पहले 31 मार्च 2024 को 4,065 शहरों/कस्बों में उसकी 8,738 शाखाएं और 20,938 एटीएम थे। वित्तीय परिणामों से पहले गुरुवार को एनएसई पर एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.48 प्रतिशत बढ़कर 1,905.8 रुपए पर बंद हुए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





