व्यापार
एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण इस सप्ताह 47,482 करोड़ रुपए घटा
jantaserishta.com
31 Aug 2025 3:35 PM IST

x
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण इस सप्ताह 47,482.49 करोड़ रुपए घटकर 14,60,863.90 करोड़ रुपए रह गया, जिससे यह भारत की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में सबसे अधिक नुकसान उठाने वाली कंपनियों में से एक रही।
शेयर बाजार में कमजोरी के कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज को भी भारी गिरावट का सामना करना पड़ा। इस सप्ताह बीएसई की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में कुल मिलाकर 2,24,630.45 करोड़ रुपए की गिरावट आई। इस दौरान निफ्टी 443.25 अंक या 1.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,426.85 और सेंसेक्स 1,497.20 या 1.84 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 79,809.65 पर था।
एचडीएफसी बैंक के अलावा, आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 27,135.23 करोड़ रुपए घटकर 9,98,290.96 करोड़ रुपए और भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 24,946.71 करोड़ रुपए घटकर 10,77,213.23 करोड़ रुपए रह गया है।
एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 23,655.49 करोड़ रुपए घटा, जबकि एसबीआई के मार्केटकैप में 12,692.1 करोड़ रुपए की कमी आई है। बजाज फाइनेंस और इंफोसिस का मार्केटकैप क्रमशः 10,471.08 करोड़ रुपए और 7,540.18 करोड़ रुपए कम हुआ है।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में बढ़त दर्ज की गई है। टीसीएस के बाजार पूंजीकरण में 11,125.62 करोड़ रुपए और एचयूएल के मार्केटकैप में 7,318.98 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।
भारतीय शेयर बाजार के लिए आने वाला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। जीएसटी परिषद की बैठक, ऑटो सेल्स और जीएसटी के आंकड़े और अमेरिकी टैरिफ पर अपडेट से बाजार की चाल निर्धारित होगी। टैक्स को कम करने के लिए जीएसटी परिषद की बैठक 3-4 सितंबर के बीच प्रस्तावित है। इसके साथ ही ऑटो सेल्स का डेटा सोमवार से आना शुरू हो जाएगा, इससे जानकारी मिलती है कि अर्थव्यवस्था कैसे प्रदर्शन कर रही है। माना जाता है कि जब गाड़ियों की बिक्री ज्यादा होती है, तो अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





