व्यापार
एचडी हुंडई ने भारतीय कंपनी कोचीन शिपयार्ड के साथ साझेदारी का किया ऐलान
jantaserishta.com
6 July 2025 4:00 PM IST

x
सियोल: एचडी हुंडई ने रविवार को कहा कि वह वैश्विक जहाज निर्माण बाजार में दक्षिण कोरिया की उपस्थिति को मजबूत करने के लिए भारत की सबसे बड़ी जहाज निर्माता कंपनी कोचीन शिपयार्ड के साथ हाथ मिलाएगी।
कोरियाई कंपनी के अनुसार, एचडी हुंडई की सहयोगी कंपनी एचडी कोरिया शिपबिल्डिंग एंड ऑफशोर इंजीनियरिंग कंपनी ने जहाज निर्माण क्षेत्र में द्विपक्षीय साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए भारत की सरकारी स्वामित्व वाली कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।
दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट के अनुसार, यह पहली बार है जब किसी कोरियाई जहाज निर्माता ने किसी भारतीय कंपनी के साथ साझेदारी की है। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती समझौते में एचडी हुंडई कोचीन शिपयार्ड की अपनी टेक्नोलॉजी के जरिए मदद करके उत्पादकता में सुधार करने की योजना बना रही है।
दोनों कंपनियां भारत और वैश्विक बाजारों में जहाज निर्माण सौदे हासिल करने के लिए मिलकर काम करेंगी। एचडी हुंडई ने कहा कि भारत अपने समुद्री उद्योग को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है। इस कारण से वह देश में अपने पैर जमाने के लिए काम करेगी।
भारत सरकार ने कथित तौर पर 2030 तक देश को जहाज निर्माण उद्योग में शीर्ष 10 ग्लोबल लीडर में से एक और 2047 तक शीर्ष पांच में से एक बनाने की योजना बनाई है। एचडी हुंडई के एक अधिकारी ने कहा, "यह साझेदारी एचडी हुंडई और कोचीन शिपयार्ड दोनों के लिए आगे बढ़ने के एक कदम के रूप में काम करेगी, साथ ही भारत के समुद्री उद्योग के लिए राष्ट्रीय दृष्टिकोण को गति देने में एक महत्वपूर्ण मोड़ भी साबित होगी।"
उन्होंने आगे कहा, "एचडी हुंडई की तकनीकी विशेषज्ञता और अनुभव के आधार पर, हम कोचीन शिपयार्ड को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने में मदद करेंगे। साथ ही कोरियाई उपकरण आपूर्तिकर्ताओं के साथ आपसी विकास की भी सुनिश्चित करेंगे।" एक रिपोर्ट के अनुसार, जून में नए वैश्विक जहाज निर्माण ऑर्डर में दक्षिण कोरिया दूसरे स्थान पर रहा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





