व्यापार

मचाया धमाल! टाटा का छोटा इलेक्ट्रिक ट्रक लॉन्च, छोटा हाथी के बारे में जानें सब कुछ

jantaserishta.com
6 May 2022 5:15 PM IST
मचाया धमाल! टाटा का छोटा इलेक्ट्रिक ट्रक लॉन्च, छोटा हाथी के बारे में जानें सब कुछ
x

नई दिल्ली: टाटा ने अपना इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल Tata Ace EV लॉन्च किया है. ये कमर्शियल व्हीकल कैटेगरी में किसी इंडियन कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक वाहन है. Tata Ace लोगों के बीच 'छोटा हाथी' (Chhota Hathi)नाम से फेमस है.

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स (Tata Motors Commercial Vehicles) ने Ace EV में 21.3 kWh का बैटरी पैक दिया है. ये सिंगल चार्ज में 154 किमी की रेंज देती है. ये इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल 36 bhp की पॉवर और 130 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है.
Tata Ace EV की बैटरी फास्ट चार्जर पर 105 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो जाती है. फास्ट चार्जिंग के लिए टाटा ने दसमें दो चार्जिंग पोर्ट दिए हैं. जबकि घर पर लगे चार्जर से इसे फुल चार्ज होने में 7-8 घंटे का वक्त लगता है. टाटा एस ईवी IP67 रेटिंग के साथ आता है. इससे ये कमर्शियल व्हीकल वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बन जाता है.
कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल को डिलीवरी वाहन के तौर पर डेवलप किया है. इसके लिए उसने Amazon, BigBasket और Flipkart के साथ कंसल्टेशन किया जो छोटे कैरियर वाहन की जरूरत को बेहतर समझते हैं. इसका कारगो स्पेस 6,000 लीटर या 208 घन फुट का है. कंपनी का दावा है कि इसकी पेलोड कैपेसिटी 600 किग्रा तक है.
Tata Ace EV की एक्स-शोरूम प्राइस 6.50 लाख रुपये से शुरू होती है. जबकि स्टैंडर्ड Tata Ace की कीमत 4 लाख रुपये से शुरू होकर 5.5 लााख रुपये तक जाती है. कंपनी का दावा है कि उसे नए Tata Ace EV के लिए 39,000 बुकिंग मिल चुकी हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story