व्यापार

हैप्पी न्यू ईयर स्पेशल ऑफर! घर लाइए टू व्हीलर, जानें शानदार ऑफर के बारे में...

jantaserishta.com
1 Jan 2023 11:44 AM IST
हैप्पी न्यू ईयर स्पेशल ऑफर! घर लाइए टू व्हीलर, जानें शानदार ऑफर के बारे में...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: नए साल की शुरुआत के साथ ही देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा टू-व्हीलर्स अपने दोपहिया रेंज पर आकर्षक ऑफर पेश कर रही है. कंपनी अपने मशहूर स्कूटर Activa से लेकर कम्यूटर मोटरसाइकिल Shine तक के विस्तृत रेंज पर जबरदस्त फाइनेंस ऑफर लेकर आई है. इसके तहत ग्राहकों को बेहद ही कम डाउन पेमेंट पर टू-व्हीलर फाइनेंस करवाने के साथ ही कैशबैक का भी लाभ मिलेगा.
Honda के आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, ग्राहक महज 3,999 रुपये का डाउन पेमेंट देकर टू-व्हीलर फाइनेंस करवा सकते हैं. इसके अलावा ग्राहक 5,000 रुपये कैशबैक और 7.99% ब्याज दर का भी लाभ उठा सकते हैं. ये ऑफर कंपनी के चुनिंदा मॉडल और ग्राहकों के लिए दिया जा रहा है जो कि आगामी 8 जनवरी 2023 तक के लिए वैध है. ये सुविधा सेलेक्टेड फाइनेंस पार्टनर्स (बैंक) द्वारा दी जाएगी. एक शर्त ये भी है कि, एक ग्राहक के लिए इसमें दो मॉडलों को एक साथ शामिल नहीं किया जाएगा और जो भी एक्सेसरीज़ इत्यादि हैं वो इस ऑफर का हिस्सा नहीं हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story