व्यापार

जीएसटी सुधारों का लंबे समय से इंतजार था, यह बड़ा बदलाव लेकर आएगा : जमशेद गोदरेज

jantaserishta.com
9 Sept 2025 5:33 PM IST
जीएसटी सुधारों का लंबे समय से इंतजार था, यह बड़ा बदलाव लेकर आएगा : जमशेद गोदरेज
x
मुंबई: गोदरेज एंड बॉयस के मैनेजिंग डायरेक्टर जमशेद गोदरेज ने मंगलवार को कहा कि देश को जीएसटी सुधारों का लंबे समय से इंतजार था और इससे बड़ा बदलाव आएगा। देश की आर्थिक राजधानी में भारत-जापान के फ्लैगशिप प्रोग्राम विजनरी लीडर्स फॉर मैन्युफैक्चरिंग (वीएलएफएम) के साइडलाइन में मीडिया से बातचीत करते हुए जमशेद गोदरेज ने कहा कि जब जीएसटी को लागू किया गया था, उस समय काफी अधिक दरें थीं, लेकिन सरकार का जीएसटी के लेकर उठाया गया यह कदम स्वागत योग्य है।
देश की विकास दर को बढ़ाने के लिए उन्होंने बड़े सुधारों की आवश्यकता जताते हुए कहा कि देश में बड़े सुधार काफी समय पहले हुए थे, लेकिन हमें इन्हें दोबारा से दोहराने की जरूरत है। मुझे लगता है कि भारत में हर सेक्टर में सुधार करने की आवश्यकता है।
उन्होंने मीडिया से बातचीत में आगे कहा कि सरकार के पास विनिवेश के काफी सारे मौके हैं और इससे सरकार काफी सारा धन जुटा सकती है और अब सरकार ने इस मुद्दे पर दोबारा बातचीत भी करना शुरू कर दिया है। सरकार की ओर से जीएसटी सुधार का ऐलान 3 सितंबर को किया गया था। नए सुधारों में टैक्स स्लैब की संख्या को चार - 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, स्लैब की संख्या को घटाकर दो- 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, लग्जरी और सिन गुड्स के लिए टैक्स की दर को 40 प्रतिशत कर दिया गया है।
एसबीआई म्यूचुअल फंड की रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिकी टैरिफ के कारण अनिश्चित माहौल में जीएसटी सुधार के आने से अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर होगा और एमएसएमई को भी इससे फायदा होगा।
जीएसटी काउंसिल ने टैक्स स्ट्रक्चर में दो स्लैब- 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत रखे हैं। इससे विशेषकर एमएसएमई के लिए अनुपालन में सुधार हो सकता है। साथ ही, जटिलता और लागत में कम आएगी। वहीं, उपभोक्ताओं को दैनिक उपयोग की वस्तुओं, छोटी कारों, दोपहिया वाहनों, स्वास्थ्य बीमा, कृषि उपकरण और सीमेंट सहित कई अन्य श्रेणियों पर कर दरों में कटौती का लाभ मिलेगा।
सरकार ने यह सुधार व्यक्तिगत आयकर में कटौती और खुदरा ऋण मानदंडों को आसान बनाने सहित मांग को प्रोत्साहित करने के लिए पहले उठाए गए कदमों के बाद किए हैं, जिससे मांग को और बूस्ट मिलने की उम्मीद है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story