व्यापार
जीएसटी पैनल ने जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा एक दिन बढ़ाई
jantaserishta.com
21 Oct 2022 2:00 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| जीएसटी परिषद की जीएसटी कार्यान्वयन समिति ने हर महीने फाइल करने वालों के लिए सितंबर महीने के लिए जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल करने की नियत तारीख एक दिन बढ़ा दी है। पहले यह डेट 20 अक्टूबर थी जो अब 21 अक्टूबर यानी शुक्रवार है।
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने एक ट्वीट में कहा कि इस संबंध में अधिसूचना जारी की जाएगी।
बोर्ड ने पहले कहा था कि जीएसटीएन पोर्टल में करदाताओं ने धीमेपन की शिकायत की थी, इसलिए यह निर्णय लिया गया।
गुरुवार को इसने कहा, "सीबीआईसी को जीएसटीएन से सिस्टम में सुस्ती के संबंध में एक रिपोर्ट और तारीख बढ़ाने का प्रस्ताव मिला है।"
"हम मामले की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और जीएसटी परिषद के परामर्श से विस्तार के प्रस्ताव की जांच की जा रही है ताकि करदाता पर विलंब शुल्क या ब्याज का कोई बोझ न हो।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





