व्यापार

जीएसटी में कटौती से लोगों में खुशी की लहर, ग्राहक बोले- एसयूवी की खरीद पर 80,000 रुपए की बचत हुई

jantaserishta.com
23 Sept 2025 4:45 PM IST
जीएसटी में कटौती से लोगों में खुशी की लहर, ग्राहक बोले- एसयूवी की खरीद पर 80,000 रुपए की बचत हुई
x
लखनऊ/मलकानगिरि: जीएसटी सुधार लागू होने के बाद लोगों में खुशी की लहर है। इसके तहत गाड़ियों के दाम भारी मात्रा में कम होने से शोरूमों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है और बड़ी संख्या में बिक्री भी हो रही है।
गाड़ी खरीदने आए ग्राहक शाबिर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कि उन्होंने क्रेटा गाड़ी खरीदी है और इस पर जीएसटी की दरें कम होने के कारण 70,000 से 80,000 रुपए तक की बचत करने में मदद मिली है।
वहीं, एक अन्य ग्राहक राम सिंह ने कहा कि कंपनियों की ओर से जीएसटी का फायदा ग्राहकों को दिया जा रहा है। मैंने हुंडई आई10 गाड़ी खरीदी है और नई जीएसटी की दरों के कारण इसका दाम पहले के मुकाबले करीब 70,000 रुपए कम हो गया है।
लखनऊ में मौजूद हुंडई की डीलरशीप में असिसटेंट जनरल मैनेजर आसिम ने कहा कि जीएसटी सुधार की काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया ग्राहकों में देखने को मिल रही है। पहली बार कार खरीदने वाली की संख्या में इजाफा हो रहा है। कंपनी की ओर से भी जीएसटी का पूरा फायदा ग्राहकों को दिया गया है, जिससे गाड़ियों के दामों में बड़ी कमी आई है।
अन्य शहरों में भी यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। ओडिशा के मलकानगिरि में भी ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। ग्राहकों ने कहा कि नई जीएसटी दरों के आने के बाद गाड़ियों की कीमतों में काफी कमी आई है और बाइक एवं कार खरीदना पहले के मुकाबले किफायती हो गया है।
नए जीएसटी सुधार 22 सितंबर से लागू हो गए हैं। 1200 सीसी और 4 मीटर से कम की पेट्रोल गाड़ियों और 1500 सीसी और 4 मीटर से कम की डीजल गाड़ियों पर टैक्स घटकर 18 प्रतिशत हो गया है। इससे ऊपर के सेगमेंट और क्षमता वाली गाड़ियों पर अब 40 प्रतिशत का टैक्स लगेगा, जो कि पहले करीब 50 प्रतिशत होता था। 350 सीसी और उससे कम की बाइक पर अब जीएसटी घटकर 18 प्रतिशत हो गया है, जो कि पहले 28 प्रतिशत था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story