व्यापार

अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन 1,51,718 करोड़ रुपये के पार

jantaserishta.com
1 Nov 2022 2:15 PM IST
अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन 1,51,718 करोड़ रुपये के पार
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सरकार ने अक्टूबर में 1,51,718 करोड़ रुपये का सकल जीएसटी राजस्व एकत्र किया है, जो इस साल अप्रैल के बाद अब तक का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन है। मंगलवार को आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। लगातार आठ महीनों से मासिक जीएसटी राजस्व 1.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद से दूसरी बार 1.5 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया गया है।
सितंबर में 8.3 करोड़ ई-वे बिलों का सृजन हुआ, जो अगस्त में उत्पन्न 7.7 करोड़ ई-वे बिलों से काफी अधिक है।
डाटा के अनुसार अक्टूबर के लिए 1,51,718 करोड़ रुपये के कुल जीएसटी संग्रह में से, सीजीएसटी 26,039 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 33,396 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 81,778 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्रित 37,297 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 10,505 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्रित 825 करोड़ रुपये सहित) था, जो अब तक का दूसरा सबसे अधिक है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story