व्यापार

Redmi Note 10 को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका, मिलेंगे दमदार बैटरी

Shubhra Nandy
31 March 2021 7:35 AM IST
Redmi Note 10 को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका, मिलेंगे दमदार बैटरी
x
शियोमी (Xiaomi) के हाल ही में लॉन्च हुए रेडमी नोट 10 (Redmi Note 10) को खरीदने का मौका दिया जा रहा है.

शियोमी (Xiaomi) के हाल ही में लॉन्च हुए रेडमी नोट 10 (Redmi Note 10) को आज (30 मार्च) सेल में खरीदने का मौका दिया जा रहा है. सेल दोपहर दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया (Amazon India) पर शुरू होगी. कंपनी ने इस फोन की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये रखी है, और इतनी कीमत में इस फोन की सबसे खास बात इसका 48 मेगापिक्सल क्वाड कैमरा और इसकी दमदार बैटरी है. खास बात ये है कि इस दमदार फोन पर ऑफर भी दिया जा रहा है. अमेज़न से मिली जानकारी के मुताबिक जियो शियोमी रेडमी नोट 10 सीरीज़ ऑफर 2021 के तहक ग्राहकों को 3000 रुपये का कैशबैक मिलेगा, जिसके लिए ग्राहकों को कुछ शर्तें माननी होगी. आइए जानते हैं किन फीचर्स के साथ आता है ये खास स्मार्टफोन.

रेडमी नोट 10 में 6.43 इंच का फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 1080x2400 पिक्सल रेजोलूशन के साथ आता है. इसमें 6 जीबी तक की LPDDR4x रैम और 128 जीबी के इंटरनल स्टोरेज दी गई है. फोन की मेमरी को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.
प्रोसेसर की बात करें तो इस रेडमी नोट 10 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 678 SoC दिया गया है. ओएस की बात करें तो यह फोन ऐंड्ऱॉयड 11 पर बेस्ड MIUI 12 पर काम करता है.
फोन में मिलेगी 5000mAh की बैटरी
पावर के लिए रेडमी नोट 10 में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, यूएसबी टाइप-C और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर दिए गए हैं.
कैमरे के तौर पर इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस, एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो-शूटर और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है. फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.


Next Story