व्यापार

Amazon पर जबरदस्त ऑफर, 1 रुपये में आधा किलो टमाटर मिल रहा

jantaserishta.com
23 Dec 2021 11:45 AM IST
Amazon पर जबरदस्त ऑफर, 1 रुपये में आधा किलो टमाटर मिल रहा
x

नई दिल्ली. अमजेन (Amazon) पर रोज किसी न किसी चीज पर जबरदस्त ऑफर्स मिलते हैं. अमेजन पर हाल ही में सेल खत्म हुई है, लेकिन यहां डील ऑफ द डे (Amazon Deal Of The Day) और फ्रेश डील्स (Amazon Fresh Deals) आती रहती हैं. अगर आप राशन खरीदना चाहते हैं और ऑफर्स का इंतजार कर रहे हैं, तो आज सही मौका है. अमेजन पर ग्रॉसरी आइटम्स पर धमाकेदार डिस्काउंट दिया जा रहा है. आज फ्रेश डील्स @ Rs 1 (Fresh Deals @ Rs 1) में टमाटर और चीनी लिस्टेड है. आज टमाटर और चीनी को बेहद सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है.

आधा किलो टमाटर खरीदें सिर्फ 1 रुपये में
आधे किलो टमाटर की कीमत 45 रुपये है, लेकिन आज टमाटर पर 97% का डिस्काउंट दिया जा रहा है. यानी आधे किलो टमाटर को 1 रुपये में खरीदा जा सकता है. लेकिन आपको बता दें कि ऑफर में आप सिर्फ आधे किलो टमाटर ही खरीद पाएंगे.
1 रुपये में खरीदें एक किलो चीनी
अमेजन के ब्रांड वेदाका के एक किलो चीनी के पैकेट को सिर्फ 1 रुपये में खरीदा जा सकता है. चीनी की कीमत 70 रुपये बताई गई है, लेकिन इस पर 98% की छूट मिल रही है. यहां भी आपको ऑफर में चीनी एक किलो ही मिलेगी.
इन प्रोडक्ट्स पर भी ऑफर
10 किलो आशीर्वाद आटा की कीमत 375 है, लेकिन ऑफर में इसको 349 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा बाकी आइटम्स पर 40% का ऑफ दिया जा रहा है. चिप्स और स्नैक्स पर 20% का ऑफ मिल रहा है. मान लीजिए अगर आप आधा किलो टमाटर, एक किलो चीनी और 10 किलो आटे का पैकेट खरीदते हैं, तो आपको कुल 351 रुपये ही देने होंगे.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story