व्यापार

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की शानदार ग्रोथ, बाजार में लगातार नए-नए हो रहे है लॉन्च

Ritisha Jaiswal
2 April 2022 3:36 PM GMT
भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की शानदार ग्रोथ,   बाजार में लगातार नए-नए हो रहे है लॉन्च
x
पिछले कुछ समय मे भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट ने शानदार ग्रोथ की है। बाजार में लगातार नए-नए इलेक्ट्रिक टू व्हीलर लॉन्च हो रहे हैं

पिछले कुछ समय मे भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट ने शानदार ग्रोथ की है। बाजार में लगातार नए-नए इलेक्ट्रिक टू व्हीलर लॉन्च हो रहे हैं। ऐसे में ग्राहकों के लिए सही विकल्प चुनना मुश्किल हो सकता है। एक इलेक्ट्रॉनिक वाहन खरीदते समय सबसे ज्यादा ध्यान रेंज के रखा जाता है। हम आपके लिए भारत में सबसे ज्यादा रेंज वाले टॉप 5 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की लिस्ट लेकर आए हैं।

Komaki Ranger

कोमाकी रेंजर एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है, जिसकी कीमत 1,74,500 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसे देश की पहली इलेक्ट्रिक। क्रूजर मोटरसाइकिल बताया जाता है। इसमें 3.6kWh की बैटरी मिलती है। कोमाकी का दावा है कि यह अधिकतम 200 किमी की रेंज देती है। बाइक की टॉप स्पीड 80kph की है। इसमें एलईडी लाइट, एग्जॉस्ट साउंड के लिए स्पीकर जैसे फीचर्स हैं।
Ola S1 Pro
Ola S1 Pro एक पॉपुलर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में से एक है। इसकी कीमत 1,10,149 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें 3.97kWh की बैटरी और 181km की ARAI- प्रमाणित रेंज भी मिलती है। स्कूटर की टॉप स्पीड 99 Kmph की है। फीचर लिस्ट में ट्विन-पॉड हेडलाइट, एप्रन-माउंटेड स्लीक LED इंडिकेटर्स, बॉडी-कलर्ड फ्रंट फेंडर, स्लीक LED टेललाइट, और एक चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं।
Odysse Hawk Plus
इसकी कीमत 1,14,500 रुपये (एक्स-शोरूम) है। ओडिसी हॉक प्लस में 2.88kwh पोर्टेबल लिथियम-आयन बैटरी मिलती है। दावा है कि यह फुल चार्ज करने से 170 किमी तक चल जाएगा। इसकी मामूली 1.8 किलोवाट मोटर के साथ, यह 45 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड ऑफर करता है।
Hero Electric NYX HX
इसकी कीमत 67,540 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें 1.54 kWh डुअल बैटरी सेट-अप है, जिसके जरिए यह फुल चार्ज में 165km रेंज देता है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 42kmph है। स्कूटर को स्प्लिट सीट मिलती है, जिसे अकेले यात्रा करते समय बैकरेस्ट के रूप में आगे बढ़ाया जा सकता है।
Revolt RV 400
Revolt RV400 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल काफी समय से भारतीय बाजार में उपलब्ध है। इसकी कीमत 1,24,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह 3.24kWh बैटरी पैक के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि यह 150km की रेंज ऑफर करती है। इसमें 3kW का मोटर मिलता है। इसकी टॉप स्पीड 85kmph चली जाती है। कंपनी RV 300 मोटरसाइकिल भी पेश करती है, जिसकी रेंज इको मोड में 180km तक है। हालांकि इको मोड में टॉप स्पीड सिर्फ 25 किमी की रह जाती है।


Next Story