व्यापार

सरकार देगी ये खाते वालो को मोटी रकम, 25 मार्च तक जरूर करे ये काम, जानिए डिटेल

Teja
12 March 2022 3:59 PM IST
सरकार देगी ये खाते वालो को मोटी रकम, 25 मार्च तक जरूर करे ये काम, जानिए डिटेल
x
अगर आपका नाम पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़ा है तो फिर आपकी मौज आने जा रही है,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अगर आपका नाम पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़ा है तो फिर आपकी मौज आने जा रही है, क्योंकि सरकर जल्द ही मेहरबान होने जा रही है। पीएम किसान सम्मान की किस्त का लाभ लेने से पहले आप नया रजिस्ट्रेशन और eKyc जरूर करा लें, नहीं तो आपका पैसा फंस जाएगा। ऐसा नहीं करने पर आपको अप्रैल माह की किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

जानकारी के लिए बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत सरकार लाभार्थियों को 2,000 रुपये की सालाना तीन किस्त देती है। इससे लोगों को हर साल 6,000 रुपये का फायदा मिलता है। इसी कड़ी में गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने भी अपने जिले के किसानों और जो पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे है उनको 25 मार्च से पहले ekyc पूरा कराने के लिए कहा है।
गौमबुद्धनगर के उप कृषि निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि जो भी किसान प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे है या जिन्हे नया रजिस्ट्रेशन करवाना है वह पीएम किसान पोर्टल पर 25 तारीख तक ekyc पूरी करवा ले। उन्होंने बताया कि सभी लाभार्थी कृषकों का आधार validation के लिए नया लिंक eKyc के नाम से pmkisan.gov.in पोर्टल पर खोल दिया है।
वहीं, eKyc कराने के लिए किसानों को अब कहीं जाने की जरूरत नहीं है बल्कि वह घर बैठे अपने फोन से या पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पोर्टल पर जाकर ईकेवाईसी आसानी से करा सकते हैं, इसके लिए पोर्टल पर दिये गये लिंक eKyc पर जाकर आधार नंबर भरने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भरना होगा, उसके बाद मोबाइल पर मिले OTP को डालना होगा, और फिर आधार के साथ लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी होने के बाद eKyc का प्रोसेस पूरा हो जाएगा।




Next Story