व्यापार

जीएसटी कटौती के ट्रांसफर को सरकार कर रही ट्रेक, सितंबर के अंत तक आएगी फील्ड रिपोर्ट

jantaserishta.com
26 Sept 2025 1:52 PM IST
जीएसटी कटौती के ट्रांसफर को सरकार कर रही ट्रेक, सितंबर के अंत तक आएगी फील्ड रिपोर्ट
x
नई दिल्ली: वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कटौती के फायदे को कंपनियों द्वारा ग्राहकों को ट्रांसफर करने पर सरकार नजर रखी रही है और सितंबर के अंत में फील्ड रिपोर्ट्स के एनालिसिस के बाद ही इस पर कोई कदम उठाया जाएगा।
एक सरकारी सूत्र ने कहा, "हम इस महीने के अंत तक क्षेत्रीय एजेंसियों से मिलने वाले सुझावों का इंतजार कर रहे हैं। हम नए सुधारों पर तुरंत प्रतिक्रिया नहीं दे सकते, उन्हें लागू होने में समय लगेगा।" विभिन्न श्रेणियों के 50 से अधिक उत्पादों की जांच की जा रही है और देश भर में खुदरा मूल्य निर्धारण के आंकड़े एकत्र किए जा रहे हैं। प्रारंभिक निगरानी के अनुसार, लगभग 90 प्रतिशत क्षेत्रों की कीमतों में जीएसटी कटौती का असर दिखाई देने लगा है।
छोटे खुदरा विक्रेताओं और अपंजीकृत डीलरों को मौजूदा स्टॉक के कारण ज्यादा समय लग सकता है, लेकिन बड़ी कंपनियां खासकर सीमेंट, ऑटोमोटिव और ई-कॉमर्स क्षेत्रों से जुड़ी हुई, इस बदलाव का नेतृत्व कर रही हैं।
पुराने स्टॉक पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन लग्जरी ब्रांड पहले से ही नए स्टॉक में कटौती का फायदा उठा रहे हैं। एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार, "पूरी मूल्य श्रृंखला में अंततः लाभ दिखाई देगा, हालांकि अपंजीकृत डीलर तुरंत इसका लाभ नहीं दे पाएंगे।"
उल्टे शुल्क ढांचे की समस्या, जिसमें इनपुट कर तैयार माल पर लगने वाले कर से ज्यादा होता है, जिसके परिणामस्वरूप क्रेडिट ब्लॉक हो जाता है जैसी समस्याएं भी अधिकारियों के सामने रखी गई हैं। सूत्रों ने कहा, "हम उल्टे शुल्क के लिए एक ऑटोमेटिक रिफंड सिस्टम की योजना बना रहे हैं, जिसके लिए एक संशोधन किया जाएगा।"
उपभोक्ता मांग आमतौर पर आगामी त्योहारी सीजन में चरम पर होती है, इसलिए जीएसटी दरों में कटौती का प्रभाव उस दौरान अधिक स्पष्ट होना चाहिए। अधिकारियों ने पुष्टि की कि यदि आवश्यक हुआ, तो पर्याप्त जमीनी सबूत मिलने के बाद ही प्रवर्तन पर विचार किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null