व्यापार

आज पेट्रोल-डीजल के नए रेट सरकारी तेल कंपनियों ने किया जारी, ऐसे करे चेक

Nil dhankar
14 April 2022 7:06 AM IST
आज पेट्रोल-डीजल के नए रेट सरकारी तेल कंपनियों ने किया जारी, ऐसे करे चेक
x

सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. देश के विभिन्न शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के रेट्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है. मालूम हो कि पिछले महीने के आखिरी में तेल के दाम बढ़ने के बाद से कई दिनों से कीमतें स्थिर हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये में बिक रहा है.

भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के ताजा अपडेट्स के मुताबिक, मुंबई में 120.51 रुपये में पेट्रोल व 104.77 रुपये प्रति लीटर की कीमत में डीजल की बिक्री हो रही है. वहीं, कोलकाता में 115.12 रुपये में पेट्रोल व 99.83 रुपये में डीजल मिल रहा है. आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.


Next Story