व्यापार

सरकार के आंकड़े: भारत का सितंबर 2021 में कुल निर्यात 54.06 बिलियन अमेरिकी डॉलर

Kunti Dhruw
14 Oct 2021 5:32 PM GMT
सरकार के आंकड़े: भारत का सितंबर 2021 में कुल निर्यात 54.06 बिलियन अमेरिकी डॉलर
x
भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2021 में भारत का कुल निर्यात (मर्चेंडाइज एंड सर्विसेज संयुक्त) 54.06 बिलियन अमेरिकी डॉलर अनुमानित किया गया।

भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2021 में भारत का कुल निर्यात (मर्चेंडाइज एंड सर्विसेज संयुक्त) 54.06 बिलियन अमेरिकी डॉलर अनुमानित किया गया। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 21.44 फीसदी और साल 2019 की तुलना में 26.03 फीसदी अधिक है। वहीं, सितंबर 2021 में कुल आयात 68.49 अमेरिकी डॉलर का हुआ। दरअसल, इंजीनियरिंग सामान और पेट्रोलियम उत्पादों जैसे प्रमुख क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से सितंबर में भारत का वस्तु निर्यात सालाना आधार पर 22.63 प्रतिशत बढ़कर 33.79 अरब डॉलर हो गया। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में वस्तु आयात 56.39 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि की तुलना में 84.77 प्रतिशत अधिक है। आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में व्यापार घाटा बढ़कर 22.59 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल के इसी महीने में 2.96 अरब डॉलर था।


Next Story