व्यापार

सरकारी बैंकिंग शेयरों ने भरा बाजार की तेजी में दम, सेंसेक्स 549 अंक चढ़कर 58,960 पर बंद

Rounak Dey
18 Oct 2022 4:22 PM IST
सरकारी बैंकिंग शेयरों ने भरा बाजार की तेजी में दम, सेंसेक्स 549 अंक चढ़कर 58,960 पर बंद
x

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को बड़ी तेजी के बंद हुए। बीएसइ सेंसेक्स और एनएसइ निफ्टी में बड़ी खरीदारी देखी गई। बीएसइ सेंसेक्स 549 अंक या 0.94 प्रतिशत की तेजी के साथ अंक 58,960 अंक पर और एनएसइ निफ्टी 178 अंक या 1.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,489 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी में ऑटो, आईटी, सरकारी बैंक, फिन सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी, निजी बैंक और इंफ्रा इंडेक्स में बड़ी तेजी देखी गई। बाजार को आज के दिन बड़ा सहारा सरकारी बैंकों से मिला। निफ्टी पीएसयू बैंक के इंडेक्स में 3.97 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

टॉप गेनर्स और लूजर्सनिफ्टी

पैक में एसबीआइ आज बाजार का सबसे बढ़ने वाला शेयर रहा। इसके बाद अदाणी पोर्ट, आयशर मोटर्स, एसबीआइ लाइफ, आइटीसी, भारती एयरटेल, अदाणी एंटरप्राइजेज और टाटा मोटर्स का नाम शामिल रहा। गिरने वाले शेयरों में एनटीपीसी, एचडीएफसी, बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा, ब्रिटानिया, बीपीसीएल और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं।सेंसेक्स में एसबीआइ, नेस्ले, आइटीसी, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, एलएंडटी, रिलायंस और एचसीएल टेक सबसे अधिक बढ़त के साथ बंद हुए हैं, जबकि एचडीएफसी, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, सन फार्मा गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

आज रुपया हल्की गिरावट के साथ हुआ बंद

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया आज गिरावट के साथ बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे गिरकर 82.37 स्तर पर बंद हुआ। इंटरबैंक फोरेक्स मार्केट के मुताबिक, आज डॉलर के मुकाबले रुपया तेजी के साथ 82.21 स्तर पर बंद हुआ था। कारोबारी सत्र के दौरान डॉलर के मुकाबले आज रुपया 82.02 से 82.37 पर बंद हुआ।

Next Story