व्यापार

सस्ता हो गया! Samsung Galaxy A52s की कीमत में कटौती, मिलेगा क्वॉड कैमरा सेटअप

jantaserishta.com
22 Jan 2022 9:42 AM IST
सस्ता हो गया! Samsung Galaxy A52s की कीमत में कटौती, मिलेगा क्वॉड कैमरा सेटअप
x

नई दिल्ली: सैमसंग अपने जबर्दस्त स्मार्टफोन Galaxy A52s को सस्ते में खरीदने का मौका दे रहा है। 91mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में Samsung Galaxy A52s की कीमत ऑफलाइन स्टोर्स में कम कर दी गई है। लेकिन अभी ऑनलाइन में प्राइस को चेंज नहीं किया गया है, तो ऐसा हो सकता है की ये ऑफर सिर्फ स्टोर्स के लिए हो। हैंडसेट को सितंबर में स्टैंडर्ड गैलेक्सी ए52 के ऑफशूट के तौर पर लॉन्च किया गया था। फोन पंच-होल कटआउट, बैक पर क्वाड-कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। आइए जानते हैं इस फोन की नई कीमत और खासियत के बारे में:

Samsung Galaxy A52s की नई कीमत
भारत में सैमसंग के ऑफलाइन स्टोर पर Samsung Galaxy A52s के 6GB/128GB वैरिएंट की कीमत 30,999 रुपये हो गई है जो पहले 35,999 रुपये थी। इसके साथ ही 8GB/128GB मॉडल की कीमत 32,499 रुपये हो गयी है जो पहले 37,499 रुपये में बेचा जा रहा था। बता दें कि इन दोनों वेरिएंट की कीमत में 5,000 रुपये का अंतर है। नई कीमत पहले से ही ऑफलाइन स्टोर्स पर लागू है।
Samsung Galaxy A52s के फीचर और स्पेसिफिकेशन
ड्यूल नैनो सिम स्लॉट वाले इस फोन में कंपनी 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का फुल एचडी+ सुपर AMOLED इनफिनिटी-O डिस्प्ले दे रही है। फोन 8जीबी तक की रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है।
64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल सेंसर, एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और एक 5 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। इस फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में आपको 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन मिलेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story