व्यापार

आधी कीमत में मिल रहा Google Pixel 6a! जानें डिस्काउंट और क्या है असल कीमत

Tulsi Rao
11 Sept 2022 6:55 PM IST
आधी कीमत में मिल रहा Google Pixel 6a! जानें डिस्काउंट और क्या है असल कीमत
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Google Pixel 6a Massive Price Cut: फ्लिपकार्ट पर सेल शुरू होने जा रही है जो फेस्टिव सीजन का मजा दोगुना कर देगी और इस सेल की शुरुआत कई सारे प्रोडक्ट पर तगड़े डिस्काउंट के साथ होगी. इन प्रोडक्ट्स में स्मार्टफोंस के साथ ही होम अप्लायंसेज और अन्य स्मार्ट डिवाइस शामिल है. अभी यह सेल शुरू नहीं हुई है और उससे पहले ही इस सेल पर तगड़े डिस्काउंट के साथ मिलने वाले प्रोडक्ट की जानकारी सामने आ रही है, हालांकि यह प्रोडक्ट इतने भारी डिस्काउंट के साथ मिलेगा या नहीं इस बारे में अभी कुछ कह पाना मुमकिन नहीं होगा. ऐसा माना जा रहा है कि सेल में गूगल पिक्सल 6a पर तगड़ा डिस्काउंट मिलेगा और आज हम आपको इसी डिस्काउंट के बारे में बताने जा रहे हैं.

कितना होगा डिस्काउंट और क्या है असल कीमत
जानकारी के अनुसार इस सेल के दौरान ग्राहक गूगल पिक्सल सिक्स ए को ₹27699 में खरीद पाएंगे जबकि इसकी असल कीमत ₹43999 है. इस पर ₹16300 का तगड़ा डिस्काउंट दिया जा सकता है. हालांकि इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लिस्टिंग से ऐसा पता चला है कि यह ऑफर लागू किया जा सकता है. इस डिस्काउंट के साथ कई बैंक ऑफर्स भी शामिल होंगे ऐसे में ग्राहकों को अगर यह ऑफर मिलता है तो उनकी चांदी हो जाएगी.
Google Pixel 6a के स्पेसिफिकेशन्स
Google Pixel 6a के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें ग्राहकों को 6GB RAM और 128GB के इंटरनल स्टोरेज के साथ गूगल टेन्सर (Google Tensor) प्रोसेसर दिया जाता है. इसमें आपको 4410mAh की बैटरी दी जा रही है. 6.14-इंच के फुल एचडी+ ओएलईडी डिस्प्ले वाले इस 5G स्मार्टफोन में डुअल कैमरा मिल रहा है जिसमें मेन सेंसर 12.2MP का है और दूसरा सेंसर 12MP का है. इस फोन में आपको 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है. इसमें ऑडियो जैक नहीं है लेकिन Google Pixel 6a फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है.
Next Story