व्यापार

भारत में Google की बल्ले-बल्ले

jantaserishta.com
24 July 2025 10:22 AM IST
भारत में Google की बल्ले-बल्ले
x
नई दिल्ली: भारत में Google को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसमें बताया है कि Android Ecosystem की वजह से भारत में 4 लाख करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 35 लाख नौकरियां जनरेट हुई हैं. यह साल 2024 में हुआ है. ये जानकारी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट् में एक रिसर्च के आधार पर दी है.
ब्रिटेन बेस्ड रिसर्च फर्म पब्लिक फर्स्ट की एक नई रिपोर्ट्स सामने आई है, जिसमें भारत की डिजिटल ईकोनमी में Google Play और Android के कॉन्ट्रीब्यूशन की बात की गई है. यहां आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं कि भारत में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई डिजिटल अर्थव्यवस्था है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस तेज विकास में कई पहलुओं से सपोर्ट मिला है. इसमें स्मार्टफोन का बढ़ता इस्तेमाल, कम लागत वाला इंटरनेट और ऐप डेवलपर्स एंड टेक्नोलॉजी लीडर्स का सपोर्ट शामिल है.
रिपोर्ट में कहा है कि 2024 में Android और Play Store ईको सिस्टम ने पब्लिशर्स और भारत की अर्थव्यवस्था में 4 लाख करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया है. पब्लिक फर्स्ट की रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि Android और Play ऐप के इकोसिस्टम के कारण भारत में 35 लाख नई नौकरियां जनरेट हुई हैं. इससे बहुत सारे भारतीयों को फायदा हुआ है.
भारत समेत दुनियाभर में Android ऑपरेटिंग सिस्टम और उसका ऑफिशियल ऐप स्टोर Play Store पॉपुलर हैं. Android का यूज फोन में, टैबलेट में और स्मार्टवॉच आदि तक में किया जाता है. भारत में बहुत सी कंपनियां इस OS का यूज अपने प्रोडक्ट में करती हैं.
Android, एक मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम (Mobile Operating System) है. Google ने इस खास OS को तैयार किया है और इसका कंट्रोल भी उसके पास है. इसे खासतौर से टच स्क्रीन वाले हैंडसेट के लिए तैयार किया गया है. इसके पॉपुलर होने के पीछी की वजह इसका ओपन-सोर्स है, जिसका मतलब है कि कंपनियां इसे अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story