व्यापार

गूगल ला रहा अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन, पढ़े पूरी डिटेल्स

jantaserishta.com
18 Sept 2021 9:19 AM IST
गूगल ला रहा अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन, पढ़े पूरी डिटेल्स
x

Google, Pixel 6 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है. इस बीच ये जानकारी सामने आई है कि कंपनी इस साल के अंत तक अपना पहला फोल्डेबल यानी Pixel Fold को लॉन्च कर सकती है. फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में फिलहाल सैमसंग का दबदबा है. हाल ही में कंपनी ने Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Flip 3 को भी लॉन्च किया है.

ज्यादातर स्मार्टफोन कंपनियां अब फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लाने के बारे में सोच रही हैं. इस बीच एक डिस्प्ले सप्लाई चेन कंसल्टेंट्स के सीनियर डायरेक्टर डेविड नारंजो ने ट्वीट के जरिए Google Pixel Fold को लेकर जानकारी दी है और बताया है कि इसे 2021 की चौथी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा.
गूगल के इस अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफो में बाकी कंपीटिटर्स की तरह 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है. उम्मीद की जा रही है कि इस फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा और इस सेटअप का प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा. साथ ही इसमें 12MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 48MP टेलीफोन कैमरा दिया जाएगा.
चर्चा ऐसी भी है कि गूगल का अंडर स्क्रीन कैमरा भी कंपनी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ ही डेब्यू करेगा. रिपोर्ट्स से पता चला है कि गूगल के पहले फोल्डेबल फोन में 12GB रैम के साथ Tensor प्रोसेसर होगा. साथ ही इसमें 512GB स्टोरेज दिए जाने की भी संभावना है.
गूगल ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में जानकारी नहीं दी है. हालांकि, एक फोल्डेबल प्रोटोटाइम की टेस्टिंग को लेकर कंफर्मेशन कंपनी की ओर से दी गई थी.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल ने फोल्डेबल फोन्स के लिए LTPO OLED पैनल्स के लिए सैमसंग के साथ डील किया है. मिली जानकारी के मुताबिक गूगल के फोल्डेबल फोन में 7.6-इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है. कयास लगाए जा रहे हैं कि गूगल अपने फोल्डेबल की कीमत काफी आक्रामक रख कर सैमसंग के मार्केट शेयर में सेंध लगाने की कोशिश करेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story