व्यापार

कोरोना काल में कारोबार में धीमी गति से वृद्धि

jantaserishta.com
4 Feb 2022 10:57 AM IST
कोरोना काल में कारोबार में धीमी गति से वृद्धि
x

नई दिल्ली: देश में सेवा क्षेत्र की गतिविधियां जनवरी के महीने में नरम पड़ गईं. कोरोना वायरस महामारी के बढ़ने के बीच नए कारोबार में काफी धीमी गति से वृद्धि हुई. आज गुरुवार को जारी एक मासिक सर्वे में कहा गया कि मौसमी रूप से समायोजित भारत सेवा व्यापार गतिविधियां सूचकांक जनवरी में मासिक आधार पर घटकर 51.5 रहा, जो दिसंबर में 55.5 था. यह पिछले छह महीने में विस्तार की सबसे धीमी दर की ओर इशारा करता है. हालांकि यह लगातार छठा महीना है जब सेवा क्षेत्र ने उत्पादन में विस्तार देखा. 'परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स' (पीएमआई) 50 से ऊपर गतिविधियों में तेजी को सूचित करता है जबकि 50 से नीचे गिरावट को बताता है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story