अच्छी खबर: 6 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत, जानें कैसे

नई दिल्ली: शेयर बाजार में 4 हफ्ते से जारी साप्ताहिक गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को खत्म हुए हफ्ते में थम गया, बाजार में इस हफ्ते (stock market this week) बढ़त देखने को मिली है और प्रमुख इंडेक्स (Sensex and nifty) 2 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए हैं. इस दौरान छोटे शेयरों में निवेशकों को बेहतर रिटर्न मिला है. हफ्ते के दौरान आई तेजी की प्रमुख वजह बीजेपी के द्वारा विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन से निवेशकों के बीच सेंटीमेंट्स सुधरने और हफ्ते के दौरान रूस यूक्रेन के बीच बातचीत से जुडी खबरों के आने से देखने को मिला है. इस दौरान दिग्गज स्टॉक्स में आई खरीद से भी इंडेक्स को सहारा मिला. हफ्ते के दौरान बाजार में निवेशकों (investors) का निवेश मूल्य एक हफ्ते में 6 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





