व्यापार

शेयर मार्केट से आई अच्छी खबर, जानें पूरा अपडेट

jantaserishta.com
25 Oct 2022 9:43 AM IST
शेयर मार्केट से आई अच्छी खबर, जानें पूरा अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) आज (मंगलवार, 25 अक्टूबर) बढ़त के साथ ओपन हुआ. दिवाली से पहले के सप्ताह में बाजार में तेजी देखने को मिली थी. दिवाली के बाद भी मार्केट उस रफ्तार को बरकरार रखने में सफल नजर आ रहा है. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं.

09:16 बेज सेंसेक्स 140.15 अंक या 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 59,971.81 पर और निफ्टी 32.40 अंक या 0.18 फीसदी चढ़कर 17,763.20 पर था. लगभग 882 शेयरों में तेजी आई, 852 शेयरों में गिरावट देखने को मिली और 76 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
निफ्टी पर आईसीआईसीआई बैंक, आयशर मोटर्स, सन फार्मा, मारुति सुजुकी और अपोलो हॉस्पिटल्स टॉप गेनर की लिस्ट में थे. यूपीएल, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और पावर ग्रिड कॉर्प के शेयरों में गिरावट देखने को मिली.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story