व्यापार

मुंबई लोकल ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर, रेलवे ने घटाया AC ट्रेन का किराया

Rani Sahu
29 April 2022 10:06 AM GMT
मुंबई लोकल ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर, रेलवे ने घटाया AC ट्रेन का किराया
x
मुंबई लोकल ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है

मुंबई: मुंबई लोकल ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे बोर्ड ने मुंबई में AC लोकल ट्रेन के किराए में कटौती करने के फैसले को मंजूरी दे दी है। मुंबई लोकल के एसी ट्रेनों में आधे दाम में टिकट मिलेंगे। AC ट्रेनों की टिकट के दाम 50 फीसदी तक कम कर दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, टिकट की दर 130 रुपए से 90 रुपए तक की हो गई है।

देश भर में भीषण गर्मी पड़ रहा है। मुंबई में गर्मी के कारण AC लोकल ट्रेनों की मांग बढ़ी है। लोग गर्मी से बचने के लिए AC ट्रेन का सहारा ले रहे हैं। मुंबई में दिसंबर 2017 में एसी लोकल ट्रेन की शुरुआत की गई थी। भारत में यह पहली एसी लोकल ट्रेन थी।
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस फैसले पर खुशी जताई है। उन्होंनेन्हों मुंबई एसी लोकल ट्रेन की टिकट दरों में कटौती करने के लिए केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे का आभार जताया।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'मुंबईकरों की ओर से यह लगातार यह मांग की जा रही थी कि एसी लोकल तो शुरू की गई है, लेकिन टिकटें काफी महंगी हैं। इस वजह से इसमें लोग सफर नहीं करते हैं। आज टिकटों की दर 50 फीसदी तक कम करने का एक बढ़िया फैसला किया गया है। मुझे विश्वास है कि धीरे-धीरे एसी लोकल ट्रेनों में पैसेंजरों की तादाद और बढ़ेगी।


Next Story