व्यापार

TikTok बैन पर मायूस हुए फैंस के लिए अच्छी खबर, ...तो फिर से होगा शुरू

jantaserishta.com
14 Feb 2021 1:24 PM IST
TikTok बैन पर मायूस हुए फैंस के लिए अच्छी खबर, ...तो फिर से होगा शुरू
x

दिल्ली: अगर आप देश में TikTok बैन होने से मायूस हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है. भारत में एक बार फिर TikTok वापसी कर सकता है. टेक कंपनी Bytedance इस शॉर्ट वीडियो ऐप (Short Video App) को भारत में लाने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो आप दोबारा से इस ऐप का मजा ले सकेंगे.

इस बीच Bloomberg न्यूज के हवाले से खबर है कि जल्द ही भारत में टिक-टॉक की वापसी हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक कंपनी की पूरी कोशिश है कि टिक-टॉक पर लगा बैन भारत सरकार हटा ले. Bytedance अब अपने सबसे पॉपुलर TikTok ऐप का भारतीय बिजनेस एक देसी टेक कंपनी Glance को बेच सकती है. बता दें कि Glance ऐप एक भारतीय कंपनी InMobi Group द्वारा संचालित होती है. इसी कंपनी का एक पॉपुलर ऐप Roposo भी है.
बैन से पहले भारत में टिक टॉक का कारोबार खूब फल फूल रहा था लेकिन बैन के बाद कंपनी को बड़ा नुकसान हुआ है. कंपनी भारत सरकार से बातचीत कर टिक-टॉक को दोबारा शुरू कराना चाहती है जिससे उसके कारोबार को पहले की तरह गति मिल सके.
तय गाइडलाइंस का उल्लंघन करने के मामले में भारत सरकार ने टिकटॉक समेत कुल 59 चाइनीज ऐप को जुलाई 2020 में बैन कर दिया था. तब से भारत में टिक-टॉक की टीम तो थी लेकिन कोई काम नहीं चल रहा था. हाल ही में बैन को स्थायी करने के बाद पिछले महीने टिकटॉक ने 2000 कर्मचारियों को हटा दिया था जिससे कई लोग रातों-रात सड़कों पर आ गए थे.
पूरी दुनिया में टिक-टॉक का कारोबार है. भारत में लगभग 20 करोड़ लोग टिक-टॉक का इस्तेमाल करते हैं. भारत में टिकटॉक को चलाने वाली कंपनी बाइटडांस के 7 ऑफिस थे. गुरुग्राम के अलावा मुंबई, हैदराबाद, बैंगलुरू और चेन्नई में बाइटडांस के ऑफिस थे. भारत में बैन किए जाने से पहले टिक-टॉक तेजी से आगे बढ़ रहा था लेकिन बैन होने के बाद बाइटडांस को एक दिन में लगभग 3 करोड़ 64 लाख का नुकसान हो रहा था.
क्या है टिक-टॉक
टिकटॉक एक लिप-सिंक, वीडियो बनाने और साझा करने के लिए एक आईओएस और एंड्राइड सोशल मीडिया वीडियो ऐप है. टिक-टॉक ऐप को 2017 में चीनी डेवलपर बाइटडांस ने चीन के बाहर के बाजारों के लिए लॉन्च किया था. टिक-टॉक के जरिए यूजर्स 3 से 15 सेकेंड तक के वीडियो बनाते हैं और उन्हें शेयर करते हैं. TikTok का चीन में कारोबार नहीं है, और इसके सर्वर उन देशों में हैं जहां ये ऐप काम करती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story