व्यापार

ट्रेन में सफर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए खुशखबरी, किराए पर रेलवे ने लिया बड़ा फैसला

Nilmani Pal
11 Nov 2021 2:34 PM GMT
ट्रेन में सफर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए खुशखबरी, किराए पर रेलवे ने लिया बड़ा फैसला
x

नई दिल्‍ली. कोरोना के मामले कम होने के बाद देश में रेल गाड़ियां अब पटरी आने लगी है। धीरे-धीरे सभी सेवाओं को बहाल किया जा रहा है। इसी बीच अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलयात्रियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी का प्रकोप कम होने के साथ ही अब ट्रेनों की आवाजाही भी सामान्य होती जा रही है। अगले दो से ढाई महीने में ट्रेनों से स्पेशल टैग हट जाएगा। इसके साथ ही यात्रियों को कोरोना काल से पहले की व्यवस्था के अनुरूप कम किराया चुकाना होगा।

वहीं वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और विशेष श्रेणी के यात्रियों को पहले की तरह किराये में रियायत भी मिलने लगेगी। रेल मंत्रालय स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बता दें कि यह बातें मंगलवार को झारसुगुड़ा दौरे पर पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री ने दक्षिण-पूर्व रेलवे और पूर्वी तट रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद कहीं।

मंत्री ने बताया कि देश के 25 हजार से अधिक पोस्ट आफिस में रेल टिकटों की भी बिक्री हो रही है। लोग इसमें रुचि दिखा रहे हैं। इसका दायरा और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पोस्टल का भविष्य स्वर्णिम है। लोग स्पीड पोस्ट और पार्सल सिस्टम को पसंद करते हैं। कई नई योजनाओं के माध्यम से डाक विभाग में जल्द ही सुधार किया जा रहा है। अश्विनी वैष्णव रेल के साथ सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के भी मंत्री हैं।

Next Story