व्यापार

निवेशकों के लिए अच्छी खबर: नए साल में एक और IPO आ रहा

Bhumika Sahu
25 Dec 2021 4:02 AM GMT
निवेशकों के लिए अच्छी खबर: नए साल में एक और IPO आ रहा
x
आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए कमाई करने वाले निवेशकों के लिए 2021 की तरह 2022 का साल भी बेहद खास होने वाला है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए कमाई करने वाले निवेशकों के लिए 2021 की तरह 2022 का साल भी बेहद खास होने वाला है। साल 2022 में कई बड़ी कंपनियों के आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं। इसके लिए कुछ कंपनियों ने सेबी के पास अपने प्रारंभिक दस्तावेज भी दाखिल करा दिए हैं। ऐसी ही एक कंपनी हेक्सागन न्यूट्रिशन (Hexagon Nutrition) है।

कंपनी ने उठाया ये कदम: हेक्सागन न्यूट्रिशन ने आईपीओ के जरिए 600 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं। मुंबई स्थित हेक्सागन न्यूट्रिशन एक पूरी तरह से एकीकृत कंपनी है। प्रारंभिक शेयर-बिक्री में 100 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें प्रमोटर और निवेशकों द्वारा 3.01 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है।
बिक्री के प्रस्ताव में प्रमोटर- अरुण पुरुषोत्तम केलकर, सुभाष पुरुषोत्तम केलकर, अनुराधा अरुण केलकर और नूतन सुभाष केलकर द्वारा 1.78 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयर शामिल हैं। निवेशकों के मोर्चे पर, समरसेट इंडस हेल्थकेयर फंड और मयूर सिरदेसाई भी शेयर बेचने जा रहा है। बाजार के सूत्रों के अनुसार इश्यू का आकार लगभग 500-600 करोड़ रुपये के दायरे में होने की उम्मीद है।


Next Story