व्यापार

गोल्ड खरीदारों के लिए खुशखबरी, 2,375 रुपए प्रति 10 ग्राम घटी कीमत

jantaserishta.com
15 May 2025 1:03 PM IST
गोल्ड खरीदारों के लिए खुशखबरी, 2,375 रुपए प्रति 10 ग्राम घटी कीमत
x

सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्ली: सोने के खरीदारों को लिए खुशखबरी है। गुरुवार को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत में 2,300 रुपए से अधिक की कमी देखने को मिली है। इसके साथ ही चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 2,375 रुपए कम होकर 91,484 रुपए हो गई है, जो कि पहले 93,859 रुपए थी।
इसके साथ 22 कैरेट के सोने का दाम कम होकर 83,799 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 85,975 रुपए पर था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 70,394 रुपए से कम होकर 68,613 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। हाल में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखी गई है। 22 अप्रैल को 24 कैरेट का 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1 लाख रुपए पर पहुंच गया था।
सोने के साथ चांदी में भी गिरावट का ट्रेंड देखा गया है। एक किलो चांदी का भाव 2,297 रुपए कम होकर 94,103 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 96,400 रुपए प्रति किलो पर था। वायदा बाजार में भी सोने और चांदी में गिरावट का सिलसिला जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दोपहर तक सोने का 5 जून 2025 का कॉन्ट्रैक्ट एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 91,325 रुपए और चांदी का 4 जुलाई 2025 का कॉन्ट्रैक्ट एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 94,458 रुपए पर था।
जानकारों के मुताबिक, सोने की कीमतों में कमी आने की वजह अमेरिकी-चीन के बीच व्यापार को लेकर तनाव कम होना है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम एक महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। कॉमैक्स पर सोना 1.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,141.35 डॉलर प्रति औंस पर था। 22 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम 3,500 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story