व्यापार

कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए गुड न्यूज़!

jantaserishta.com
5 Jun 2022 10:20 AM IST
कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए गुड न्यूज़!
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: केंद्र सरकार बहुत जल्द अपने 50 लाख कर्मचारियों और करीब 65 लाख पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ोतरी कर सकती है. ये बढ़ोतरी 1 जुलाई से हो सकती और इन करोड़ों लोगों को सीधे इसका फायदा मिल सकता है.

सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है. पहली जनवरी से जून की अवधि के लिए होती है, जबकि दूसरी जुलाई से दिसंबर की अवधि के लिए. इस बार सरकार कर्मचारियों (Govt. Employees) और पेंशनर्स (Pensioners) के महंगाई भत्ते में सीधे 5% की बढ़ोतरी (Dearness Allowance Hike) कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये 34 फीसदी से बढ़कर 39 फीसदी हो जाएगा.
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला सरकार AICPI Index के आधार पर कर करती है. मार्च 2022 के आंकड़ों में इस इंडेक्स में 1 पॉइंट का इजाफा हुआ था और ये 126 पॉइंट पर पहुंच गया था. तब से ही उम्मीद की जा रही है कि सरकार जुलाई-दिसंबर की अवधि के लिए महंगाई भत्ते को बढ़ा सकती है. हालांकि अभी अप्रैल, मई और जून 2022 के लिए AICPI के नंबर आना बाकी है. अगर ये मार्च के स्तर से ऊपर रहता है तो सरकार का महंगाई भत्ता बढ़ाना लगभग तय है. वैसे देश में महंगाई का बुरा हाल है. अप्रैल में खुदरा महंगाई की दर (Retail Inflation Rate) 7.79% के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई. जबकि खाद्य मुद्रास्फीति की दर 8.38% रही. महंगाई की ये दर पिछले 8 साल के उच्च स्तर पर है.
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जून 2017 से 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) का लाभ मिलता है. ऐसे में अगर डीए बढ़कर 39% होता है, तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी बढ़ना तय है. अभी किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी अगर 18,000 रुपये है, तो 34 फीसदी के हिसाब से उसका महंगाई भत्ता 6,120 रुपये बनता है. अब अगर ये 39% होता हे तो कर्मचारी को 7,020 रुपये का महंगाई भत्ता मिलेगा. 7th Pay Commission के तहत कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये होती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story