ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज

नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक (Canara Bank) ग्राहकों को उनके फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) निवेश पर दी जाने वाली ब्याज दर में बढ़ोतरी करने वाला देश का लेटेस्ट बैंक बन गया है. सरकारी बैंक ने अलग-अलग मैच्योरिटी अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट्स (FD) पर ब्याज दरों (FD Interest Rate) में 25 बेसिस प्वाइंट्स यानी 0.25 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है. केनरा बैंक की वेबसाइट के अनुसार, संशोधित दरें 1 मार्च, 2022 से प्रभावी हैं. ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश पर लागू होती हैं. केनरा बैंक से पहले कई अन्य सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंकों ने भी एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. इन बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) शामिल हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





