व्यापार

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी तय

jantaserishta.com
5 Jun 2022 12:00 AM IST
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी तय
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: आखिरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए वो खुशखबरी आ ही गई जिसका उन्हें इंतजार था. केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार 1 जुलाई से महंगाई भत्ते (DA Hike) में 5 फीसदी बढ़ोतरी कर सकती है. आइए जानते हैं कितनी बढ़ेगी सैलरी.

फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता!
दरअसल, डीए में बढ़ोतरी एआईसीपीआई के आंकड़ों पर निर्भर करती है. एआईसीपीआई (AICPI) सूचकांक में मार्च 2022 में उछाल आया था जिसके बाद यह तय है कि सरकार 3 नहीं बल्कि 5 फीसदी महंगाई भत्ता (DA) बढ़ा सकती है. अगर इस पर मुहर लगती है तो कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी से बढ़कर 39 फीसदी हो जाएगा. ऐसा होने पर केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में 27 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी हो सकती है.
आ गया एआईसीपीआई सूचकांक
इस साल जनवरी और फरवरी महीने के लिए एआईसीपीआई सूचकांक में गिरावट जरूर देखी गई, लेकिन इसके बाद एआईसीपीआई के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो रही है. जनवरी में 125.1, फरवरी में 125 और मार्च में एक अंक बढ़कर 126 पर आ गया. अब अप्रैल का भी आंकड़ा सामने आ गया है. अप्रैल के आए आंकड़ों के मुताबिक एआईसीपीआई सूचकांक 127.7 पर आ गया है. इसमें 1.35 फीसदी की बढ़त हुई है यानी अब मई और जून का डेटा 127 के पार होता है तो 5 फीसदी तक बढ़ सकता है.
क‍ितनी हो बढ़ेगी सैलरी?
अगर सरकार 5% डीए बढ़ाती है तब केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 34% से 39% हो जाएगा. अब यहां देखते हैं कि अधिकतम और न्यूनतम बेसिक सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी.
अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन
1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये
2. नया महंगाई भत्ता (39%) 22,191 रुपये/माह
3. अब तक महंगाई भत्ता (34%) 19,346 रुपये/माह
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 21,622-19,346 = 2,845 रुपये/माह
5. सालाना सैलरी में इजाफा 2,845X12= 34,140 रुपये
न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन
1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये
2. नया महंगाई भत्ता (39%) 7,020 रुपये/माह
3. अब तक महंगाई भत्ता (34%) 6120 रुपये/माह
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 7020-6120 = 900रुपये/माह
5. सालाना सैलरी में इजाफा 900 X12= 10, 800 रुपये
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story