व्यापार
इस बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, अब नहीं रखना होगा न्यूनतम बैलेंस
jantaserishta.com
1 Jun 2025 2:45 PM IST

x
राहत दी.
नई दिल्ली: केनरा बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। बैंक ने ग्राहकों को राहत देते हुए रविवार से न्यूनतम बैलेंस न रखने पर जुर्माने के नियम को हटा दिया है। बैंक के इस कदम के बाद सेविंग्स अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस नहीं रखने पर किसी भी प्रकार का कोई चार्ज या जुर्माना नहीं लगेगा। यह नया नियम सभी प्रकार के सेविंग्स अकाउंट्स पर लागू होगा।
केनरा बैंक सभी प्रकार के सेविंग्स अकाउंट पर न्यूनतम बैलेंस की सीमा को हटाने वाला पहला बड़ा सरकारी बैंक है। इस नियम के बाद केनरा बैंक के ग्राहक बिना किसी जुर्माने के सेविंग अकाउंट में शून्य बैलेंस रख सकते हैं। माना जा रहा है कि इस कदम से बैंक के करोड़ों सेविंग अकाउंट होल्डर्स को फायदा होगा और अकाउंट में उपलब्ध पूरी राशि का आसानी से किसी भी लेनदेन के लिए उपयोग कर सकते हैं।
केनरा बैंक ने अपनी पोस्ट में कहा, "एक जून, 2025 से केनरा बैंक न्यूनतम बैलेंस न रखने पर कोई जुर्माना नहीं लगाएगा। यह नियम सभी सेविंग्स अकाउंट होल्डर्स के लिए है।" इससे पहले केनरा बैंक में सेविंग्स अकाउंट में ग्राहकों को शहरों में 2,000 रुपए, अर्ध-शहरी इलाकों में 1,000 रुपए और ग्रामीण इलाकों में 500 रुपए का न्यूनतम बैलेंस रखना होता है। अगर ग्राहक न्यूनतम बैलेंस रखने में असमर्थ होते थे तो उन पर जुर्माना लगाया जाता था।
केनरा बैंक के इस कदम से छात्रों, महिलाओं, निम्न आय वर्ग, वरिष्ठ नागरिकों के साथ सभी वर्गों को फायदा होगा। केनरा बैंक का नाम देश के बड़े सरकारी बैंकों में आता है। वित्त वर्ष 25 की मार्च तिमाही में बैंक की आय 31,496 करोड़ रुपए थी। इस दौरान बैंक को 5,111 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। पूरे वित्त वर्ष 25 में बैंक की कुल आय 1.21 लाख करोड़ रुपए थी। इस दौरान बैंक को 17,692 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





