व्यापार

अंबानी के लिए अच्छी खबर

jantaserishta.com
21 April 2022 10:34 AM IST
अंबानी के लिए अच्छी खबर
x

नई दिल्ली: मार्केट कैप (MCap) के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयरों में दो दिन से रैली का माहौल है. बीएसई (BSE) पर पिछले दो दिनों में यह स्टॉक करीब 7 फीसदी चढ़ चुका है. बुधवार को भी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के स्टॉक में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. इसके दम पर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी के शेयर का भाव अपने रिकॉर्ड हाई (RIL Share Record High) के करीब पहुंच चुका है.

बुधवार के कारोबार में भी पूरे समय रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्टॉक ग्रीन में रहा. इसने आज बढ़त के साथ 2,655.75 रुपये पर कारोबार की शुरुआत की. कारोबार के दौरान एक समय इसका भाव करीब 3.50 फीसदी चढ़कर 2,733.65 रुपये तक पहुंच गया. बुधवार का कारोबार समाप्त होने से पहले हल्के करेक्शन के बाद अंतत: यह स्टॉक 3.03 फीसदी चढ़कर 2,718.40 रुपये पर बंद हुआ था.
इससे पहले मंगलवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक भाव में करीब 3.50 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी. मंगलवार का कारोबार समाप्त होने के बाद RIL का स्टॉक बीएसई पर 2,638.45 रुपये पर बंद हुआ था. RIL का शेयर पिछले साल 19 अक्टूबर को 2,750 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ था. अभी फिर से स्टॉक का भाव रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंच चुका है. अभी कंपनी का एमकैप बढ़कर 18,38,978.03 करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है.
रिलायंस इंडस्ट्रीज जल्दी ही मार्च तिमाही का फाइनेंशियल रिजल्ट जारी करने वाली है. एनालिस्ट अनुमान लगा रहे हैं कि रिलायंस इंडस्ट्रीज का फाइनेंशियल रिजल्ट बंपर रहने वाला है. कुछ एनालिस्ट का अनुमान है कि रिलायंस का कंसोलिडेटेड EBITDA 66.3 फीसदी बढ़कर 38,824 करोड़ रुपये रह सकता है. कंपनी को ऑयल और केमिकल बिजनेस से बढ़िया मुनाफा होने की उम्मीद है. इसके साथ ही डिजिटल सर्विसेज से भी काफी उम्मीदें लगी हुई हैं. इसी उम्मीद में इन्वेस्टर्स रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर खरीद रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story