व्यापार

खुशखबरी! 2 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉल का मजा, जिओ का ऐलान

jantaserishta.com
7 Oct 2021 10:52 AM IST
खुशखबरी! 2 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉल का मजा, जिओ का ऐलान
x

Reliance Jio पूरे भारत में यूजर्स को दो दिन का फ्री अनलिमिटेड प्लान दे रहा है। यह स्पेशल ऑफर उन उपयोगकर्ताओं के लिए है जो कल हुए नेटवर्क आउटेज से प्रभावित हुए हैं। यह ऑफर जियो यूजर्स के लिए एक compensatory ऑफर है, इस तरह लोग कंपनी के नेटवर्क पर खोया हुआ समय वापस पा सकते हैं। रिलायंस जियो ने एक संदेश में कहा कि उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता यूजर्स को निर्बाध (uninterrupted) सर्विस प्रदान करना है। अपने ग्राहकों को दिए एक संदेश में, Jio ने कहा कि दुर्भाग्य से आज सुबह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ ग्राहकों को सेवा बाधित होने का सामना करना पड़ा। हालांकि हमारी टीमें इस नेटवर्क समस्या को कुछ ही घंटों में हल करने में सक्षम थीं, हम समझते हैं कि यह आपके लिए सुखद सेवा अनुभव नहीं था, और हम इसके लिए वास्तव में क्षमा चाहते हैं।

लेकिन सिर्फ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के ग्राहक ही नहीं महाराष्ट्र, राजस्थान और अन्य जगहों के उपयोगकर्ताओं ने इस नेटवर्क आउटेज के बारे में शिकायत की है। Jio यूजर्स को दो दिन की कॉम्प्लिमेंट्री सर्विस कल हुए नेटवर्क आउटेज के नुकसान की भरपाई है। यूजर्स के अनलिमिटेड प्लान्स में दो दिन की कॉम्प्लिमेंट्री सर्विस अपने आप जुड़ गई है। यूजर्स को My Jio ऐप में मैन्युअली जाकर ऐसा करने की जरूरत नहीं है। बता दें कि डाउनडिटेक्टर (DownDetector) के अनुसार अब तक करीब चार हजार यूजर्स ने जियो नेटवर्क के डाउन होने के बारे में रिपोर्ट किया था। जियो नेटवर्क के डाउन होने के कारण यूजर्स को कॉलिंग और इंटरनेट यूज करने में समस्या आ रही थी।
तो इसका मतलब है कि अब जियो के आपके अनलिमिटेड प्लान की नई एक्सपायरी डेट दो दिन और बढ़ा दी जाएगी। जिसके साथ आपको फ्री डेटा और कॉल का फायदा भी मिलेगा। नेटवर्क आउटेज के पीछे क्या कारण था, इसके बारे में Jio की ओर से अभी भी कोई कारण नहीं बताया गया है। अधिकांश उपयोगकर्ताओं के पास लगभग 10 या 11 घंटे बाद नेटवर्क सेवाएं वापस आ गईं। यदि आप नेटवर्क आउटेज से भी प्रभावित थे, तो आपको कंपनी की ओर से दो दिनों की कॉम्प्लिमेंट्री सर्विस प्राप्त होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story