व्यापार

शादी के सीजन में खुशखबरी? सोना 3000 और चांदी 4400 रुपये सस्ती, देखें 24, 22 और 18 कैरेट के रेट

jantaserishta.com
18 Nov 2026 3:09 PM IST
शादी के सीजन में खुशखबरी? सोना 3000 और चांदी 4400 रुपये सस्ती, देखें 24, 22 और 18 कैरेट के रेट
x
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है. MCX पर बुधवार को 10 ग्राम सोने का भाव 3200 रुपये या 2.38% गिरकर 131027 रुपये पर आ गया है. वहीं चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट आई है.
चांदी की कीमत यहां 5900 रुपये या 3.47% गिरकर 1,63,818 रुपये प्रति किलो पर आ चुका है. सोने और चांदी में यह तब आई है, जब फेड रेट से जुड़ा बयान सामने आया है. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फेडरल रिजर्व बैंक दिसंबर बैठक के दौरान ब्‍याज दर बढ़ा सकता है. साथ ही आगे भी इसमें कई बार बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है.
अगर ऐसा होता है तो महंगाई बढ़ेगी. बॉन्‍ड मार्केट में तेजी आएगी, ब्‍याज दरें ऊपर रहेंगी. जिस कारण सोने-चांदी जैसे सेफ असेट में बड़ी गिरावट देखी जा रही है और आगे भी बड़ी गिरावट आ सकती है.
वहीं आज फेड की ओर से कुछ अपडेट भी सामने आने वाले हैं, जिसे लेकर भी बुधवार को घरेलू बाजार से लेकर सर्राफा बाजार तक भारी गिरावट आई है. सर्राफा बाजार में दिल्ली से लेकर मुंबई तक सोने और चांदी के भाव गिरे हैं.
IBJA की वेबसाइट के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 3000 रुपये कम होकर 131505 रुपये प्रति 10 ग्राम आ गया है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव करीब 2900 रुपये घटकर 120459 रुपये पर आ गया है. 18 कैरेट सोने की कीमत 98629 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं चांदी की कीमत 4400 रुपये घटकर 164506 रुपये प्रति किलो पर आ चुका है.
सोने और चांदी की कीमत रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ चुके हैं. जनवरी में सोना 1.93 लाख रुपये पर पहुंच गया था अब 1.31 लाख पर है. ऐसे में सोने की कीमत 62 हजार रुपये गिर चुकी है. इसी तरह, चांदी का रिकॉर्ड हाई लेवल 4.20 लाख रुपये है और अब 1.63 लाख पर है. ऐसे में 2.57 लाख रुपये चांदी सस्‍ती हो चुकी है.
ग्‍लोबल मार्केट में सोना 2.15 फीसदी टूटकर 3,780.40 डॉलर प्रति औंस पर आ चुका है. वहीं चांदी 3.15 फीसदी टूटकर 45.865 डॉलर प्रति औंस पर है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story