व्यापार

शेयर बाजार से अच्छी खबर आई

jantaserishta.com
21 Jun 2022 9:48 AM IST
शेयर बाजार से अच्छी खबर आई
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दुनिया भर में आर्थिक मंदी (Economic Recession) की आशंका बढ़ गई है. महंगाई (Inflation) को काबू करने के लिए सेंट्रल बैंक्स (Central Banks) तेजी से ब्याज दरें बढ़ा रहे हैं, जिसका इकोनॉमिक ग्रोथ (Economic Growth) पर बुरा असर होगा. इसका असर शेयर बाजारों (Share Market) पर देखने को मिल रहा है. हालांकि इसके बाद भी आज घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन बढ़त की राह पर हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), एचडीएफसी (HDFC) जैसे बड़े शेयरों के सपोर्ट से बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) दोनों ने आज बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की.

घरेलू बाजार प्री-ओपन सेशन (Pre-Open Session) से ही फायदे में हैं. सेशन शुरू होने से पहले सेंसेक्स करीब 300 अंक मजबूत था और 51,900 अंक से कुछ नीचे कारोबार कर रहा था. इसी तरह निफ्टी भी प्री-ओपन सेशन में 100 अंक से ज्यादा के फायदे में था. सिंगापुर में एसजीएक्स निफ्टी (SGX Nifty) भी यही संकेत दे रहा था कि आज बाजार ठोस शुरुआत कर सकता है. सेशन शुरू होने के बाद सेंसेक्स और मजबूत हो गया. सुबह के 09:25 बजे बीएसई सेंसेक्स 430 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 52 हजार अंक के ऊपर कारोबार कर रहा था. निफ्टी करीब 116 अंक की बढ़त के साथ 15,450 अंक के पार था.
इससे पहले सोमवार को बाजार में सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव आया था. कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 237.42 अंक (0.46 फीसदी) के फायदे के साथ 51,597.84 अंक पर बंद हुआ था. निफ्टी 56.65 अंक (0.37 फीसदी) चढ़कर 15,350.15 अंक पर रहा था. कल एचडीएफसी, अल्ट्राटेक सीमेंट जैसे शेयरों ने बाजार को संभाल लिया था. पिछले सप्ताह बाजार सभी सेशन में नीचे गिरा था. बीते सप्ताह सेंसेक्स 1,516.12 अंक (2.87 फीसदी) के नुकसान में रहा था. इसी तरह निफ्टी को इस सप्ताह 498.70 अंक यानी 3.16 फीसदी का नुकसान उठाना पड़ा था. पिछले सप्ताह बाजार को सारे सेशन में नुकसान उठाना पड़ा था. गुरुवार को तो घरेलू बाजार भारी गिरावट में रहा था. गुरुवार को सेंसेक्स 1,045.60 अंक (1.99 फीसदी) गिरकर 51,495.79 अंक पर और निफ्टी 331.55 अंक (2.11 फीसदी) के नुकसान के साथ 15,360.60 अंक पर बंद हुआ था.
अमेरिकी बाजार (US Stock Market) सोमवार को जूनटींथ के मौके पर बंद रहे थे. इससे पहले शुक्रवार को डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Indutrial Average) 0.13 फीसदी के नुकसान में रहा था. टेक फोकस्ड इंडेक्स नास्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 1.43 फीसदी और एसएंडपी 500 (S&P 500) में 0.22 फीसदी की तेजी रही थी. आज एशियाई बाजारों में तेजी का ट्रेंड है. जापान का निक्की (Nikkei) 1.94 फीसदी, हांगकांग का हैंगसेंग (Hangseng) 1.43 फीसदी और चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.18 फीसदी की तेजी में है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story