व्यापार

खुशखबरी! आम जनता की जेब से जुड़ी बड़ी खबर, इन प्रोडक्ट्स के घट सकते है दाम

jantaserishta.com
26 Jan 2021 12:47 PM IST
खुशखबरी! आम जनता की जेब से जुड़ी बड़ी खबर, इन प्रोडक्ट्स के घट सकते है दाम
x

नई दिल्‍ली. सरकार अगले सप्ताह पेश किए जाने वाले आम बजट (Budget 2021) में कई वस्तुओं पर सीमा शुल्क (Custom duty) में कटौती कर सकती है, जिसमें फर्नीचर का कच्चा माल, तांबा भंगार, कुछ रसायन, दूरसंचार उपकरण और रबड़ उत्पाद शामिल हैं. सूत्रों ने बताया कि पॉलिश किए गए हीरे, रबड़ के सामान, चमड़े के कपड़े, दूरसंचार उपकरण और कालीन जैसे 20 से अधिक उत्पादों पर आयात शुल्क में कटौती की जा सकती है. इसके अलावा फर्नीचर बनाने में इस्तेमाल होने वाली कुछ बिना रंगी लकड़ियों और हार्डबोर्ड आदि पर सीमा शुल्क पूरी तरह खत्म किया जा सकता है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगा कच्चा माल भारत की कीमत प्रतिस्पर्धा को प्रभावित करता है. देश से फर्नीचर का निर्यात बहुत कम (लगभग एक प्रतिशत) है, जबकि चीन और वियतनाम जैसे देश इस क्षेत्र के प्रमुख निर्यातक हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार कोलतार और तांबा स्क्रैप पर भी सीमा शुल्क को कम करने पर विचार कर सकती है.
सरकार ने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए पहले ही कई कदम उठाए हैं. एयर कंडीशनर और एलईडी लाइट सहित कई क्षेत्रों के लिए उत्पादन आधारित विनिर्माण योजना (PLI) की शुरू की गयी है. इसके अलावा सरकार कुछ तैयार उत्‍पादों जैसे रेफ्रीजरेटर, वॉशिंग मशीन और क्‍लॉथ ड्रायर आदि पर शुल्‍कों को बढ़ाने पर भी विचार कर सकती है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को वर्ष 2021-22 का बजट पेश करेंगी. सूत्रों ने बताया, इन सामानों पर शुल्कों को कम करने से आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा मिलेगा और घरेलू विनिर्माण में तेजी आएगी.
गौरतलब है कि संसद का बजट सेशन 29 जनवरी से शुरू होगा. सेशन के दौरान 1 फरवरी को संसद में फाइनेंशियल ईयर 2021-22 का आम बजट पेश किया जाएगा. लोकसभा सचिवालय के बयान के मुताबिक, दो हिस्सों में चलने वाला बजट सेशन 8 अप्रैल तक चलेगा. बजट सेशन का पहला चरण 29 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा जबकि दूसरा चरण 8 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story