व्यापार
Gold Silver Rate: सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट, क्या और गिरेंगे भाव?
jantaserishta.com
27 Oct 2025 12:50 PM IST

x
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट देखी जा रही है. MCX पर आज भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दिखाई दे रही है. रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद से इसमें लगातार गिरावट जारी है. अगर आप भी आज सोना या चांदी की ज्वेलरी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए जानते हैं MCX से लेकर आपके शहर के रिटेल मार्केट में इनके भाव क्या हैं?
MCX पर आज गोल्ड 1500 रुपये टूटकर 1,21,822 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी की कीमत में आज 4500 रुपये की कमी देखने को मिली, जो 1,42,910 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करते हुए दिखाई दिया.
17 अक्टूबर को एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 1.70 लाख प्रति किलो के पार चली गई थी, जबकि आज चांदी का भाव 1,42,910 रुपये आ चुका है. ऐसे में देखा जाए तो चांदी की कीमत में करीब 27 हजार रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है.
Gold प्राइस 17 अक्टूबर को अपने रिकॉर्ड हाई लेवल 1.32 लाख प्रति 10 ग्राम के ऊपर थे, लेकिन आज इसकी कीमत 1,21,822 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ चुकी है. ऐसे में देखा जाए तो सोना रिकॉर्ड हाई से 10 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है.
गुड रिटर्न के मुताबिक, दिल्ली से लेकर पटना तक सोने चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई है.
दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1100 रुपये कम होकर ₹1,25,770 है, वहीं चांदी 1.55 लाख रुपये की कीमत पर बिक रही है.
अहमदाबाद में सोने का भाव 1100 रुपये की कटौती हुई है और यह 1,25,670 रुपये पर है. चांदी का भाव 1.55 लाख रुपये है.
लखनऊ में 10 ग्राम सोने की कीमत 1150 रुपये कम होकर ₹1,25,770 है. चांदी का भाव 1.55 लाख रुपये है.
पटना में 10 ग्राम 24कैरेट सोने का भाव ₹1,25,670 है, जिसमें 1140 रुपये की कटौती हुई है. चांदी की कीमत 1.55 लाख रुपये प्रति किलो है.
Tagsसोने-चांदी की कीमतसोने-चांदीसोने-चांदी लेटेस्ट रेटGold and silver pricegold and silvergold and silver latest rate
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





