व्यापार
Gold-Silver Price Today: सोना की भाव में तेजी, चांदी भी चमकी, जानें क्या हो गए हैं दाम
Deepa Sahu
29 April 2021 4:59 PM IST

x
सोना एवं चांदी के हाजिर भाव में गुरुवार को तेजी देखने को मिली।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क: नई दिल्ली, सोना एवं चांदी के हाजिर भाव में गुरुवार को तेजी देखने को मिली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में सोने के भाव में 61 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे सोने का रेट (Gold Price) 46,472 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले सत्र में सोने का मूल्य 46,411 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। सिक्योरिटीज के मुताबिक चांदी की कीमत में भी 1,776 रुपये प्रति किलोग्राम की जबरदस्त बढ़त देखने को मिली। इससे दिल्ली में चांदी की कीमत 68,785 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले सत्र में चांदी की कीमत 67,009 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।
Next Story





