व्यापार

Gold Silver Price: उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद आज लुढ़का सोना वायदा, जानिए कीमत

Shiddhant Shriwas
15 July 2021 11:13 AM IST
Gold Silver Price: उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद आज लुढ़का सोना वायदा, जानिए कीमत
x
पिछले सत्र में आए उछाल के बाद आज घरेलू बाजार में सोने की वायदा कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.1 फीसदी गिरकर 48265 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पिछले सत्र में आए उछाल के बाद आज घरेलू बाजार में सोने की वायदा कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.1 फीसदी गिरकर 48265 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह करीब एक फीसदी बढ़कर एक माह के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इस महीने इसमें करीब दो हजार रपये का इजाफा हुआ है। चांदी की बात करें, तो यह 69480 रुपये प्रति किलोग्राम पर सपाट रही। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से करीब आठ हजार रुपये नीचे है।

वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत

वैश्विक बाजार में आज सोना 1,824.81 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा। पिछले सत्र में यह चार माह के उच्चतम स्तर, 1,829.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.3 फीसदी गिरकर 26.16 डॉलर प्रति औंस पर थी और प्लैटिनम 0.5 फीसदी गिरकर 1,123.83 डॉलर पर पहुंच गया।

निवेशकों के लिए खुली है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना

सरकार ने जनता को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (12 जुलाई से 16 जलाई तक) खुली है। इसकी बिक्री पर होने वाले लाभ पर आयकर नियमों के तहत छूट के साथ और कई लाभ मिलेंगे। सरकार की ओर से गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए यह वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी श्रृंखला है। इस योजना के तहत आप 4,807 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी 10 ग्राम सोना आपको 48070 रुपये में मिलेगा। गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। इसमें आवेदनों के लिए भुगतान 'डिजिटल मोड' के माध्यम से किया जाना है। ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 4,757 रुपये का पड़ेगा।

Next Story